Kaalchakra Today: वर्तमान में गणेश चतुर्थी पूजा के दिन चल रहे हैं. पंडित सुरेश पांडेय New24 के कालचक्र प्रोग्राम में भगवान गणेश और उनकी पूजा के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं कि चांदी के गणेश जी हमारी तिजोरी भर सकते हैं. वे कहते हैं कि चांदी के गणेश घर में बरकत लाते हैं. कारोबार में मुनाफा बढ़ता है. गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, जिनकी कृपा से हर बाधा दूर रहती है
जीवन में बरकत और धन
पंडित जी के अनुसार, चांदी के गणेश जी धन की इनकम और प्रवाह को बढ़ाते हैं. इससे जेब और तिजोरी भरी रहती है. अगर पैसों का लॉस हो रहा है या कर्ज बढ़ता ही जा रहा है, तो चांदी के गणेश को तांबे या पीतल की थाली में रखें. लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ और चांदी के सिक्के अर्पित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें और घर में कुंवारी कन्या से श्री सूक्तम् पाठ करवाएं. इससे गणेश जी और माता लक्ष्मी खुश होती है और दरिद्रता दूर करती हैं.
समस्याएं होगी दूर
पंडित जी के अनुसार, पारिवारिक कलह हो तो शिव-पार्वती के साथ चांदी के गणेश जी स्थापित करना चाहिए. उनकी पूजा पीतल की थाली में चावल, घी, दही, चीनी रखकर करनी चाहिए. संतान सुख के लिए कांच की प्लेट में चांदी के गणेश रखकर उनकी चावल, सफेद चंदन, दूध, दही और सफेद फूल से करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ की 10 माला जपें. छह महीने में लाभ होगा.
मांगलिक दोष का उपाय
जिनके जीवन में मांगलिक दोष है, उनको तांबे के थाली में चांदी के गणेश जी को लाल कपड़े में लपेट कर रखीं. उनकी पूजा लाल चंदन, गुड, तांबे का सिक्का, मीठी रोटी अर्पित कर करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ की 10 माला जपें. नजर दोष या विरोधी परेशान करे तो स्टील की थाली में चांदी के गणेश, पीले कपड़े में रखें. 5 लौंग, 5 इलायची, 5 फूल और पांचमुखी दीया जलाकर पूजा करें.
देखें वीडियो
कालचक्र के इस कार्यक्रम को आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं:
यह भी पढ़ें: Sofa Direction Vastu: लिविंग रूम में सोफे की दिशा ला सकती है रिश्तों में मिठास, जेब में पैसा; जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines