Panchmukhi Rudraksha Benefiets: ज्योतिषशास्त्र में रुद्राक्ष को महादेव का आंसू माना गया है। इसके साथ ही इसे कालाग्नि का भी रूप माना गया है, जो स्वयं रुद्र का अवतार हैं। इस कारण रुद्राक्ष को पहनना काफी शुभ होता है। माना जाता है कि पंचमुखी रुद्राक्ष को धारण करने से पंचब्रह्म की कृपा मिलती है। इन पंचब्रह्म में भगवान गणेश, शिव, देवी दुर्गा, भगवान विष्णु और सूर्य देव शामिल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 5 मुखी रुद्राक्ष को धारण करता है तो किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा उसके आसपास भी नहीं भटकती है। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति मिलती है और इसके साथ मन विचलित और परेशान नहीं होता है। इसके अलावा भी इस रुद्राक्ष को पहनने से कई लाभ मिलते हैं।
किनको धारण करना चाहिए 5 मुखी रुद्राक्ष?
यह रुद्राक्ष विद्यार्थियों को पहनना चाहिए क्योंकि इससे स्मरण शक्ति और एकाग्रता मजबूत होती है। इसके साथ ही बिजनेसमैन और नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए भी यह रुद्राक्ष फायदेमंद होता है। इससे निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
अगर किसी को चिंता, तनाव या डिप्रेशन है तो इस रुद्राक्ष को पहनने से इन समस्याओं में कमी होती है। इसके साथ ही आध्यात्मकि उन्नति और ध्यान केंद्रित करने में भी हेल्प मिलती है।
कौन सी राशि वाले कर सकते हैं धारण?
विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा, साधक और गृहस्थ जीवन में रहने वाले सभी लोग इसे धारण कर सकते हैं। स्त्री हो या पुरुष इसको हर कोई धारण कर सकता है।
इन बीमारियों में मिलता है लाभ
- इस रुद्राक्ष को पहनने से हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।
- पंचमुखी रुद्राक्ष को पहनने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
- जो भी व्यक्ति पंचमुखी रुद्राक्ष को धारण करता है, उसका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
- अगर माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या है तो आप इस रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं।
- डायबिटीज के रोगी अगर इसको धारण करते हैं तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
ऐसे करें धारण
पंचमुखी रुद्राक्ष को धारण करने के लिए सोमवार या महाशिवरात्रि का दिन शुभ माना गया है। इसे धारण करने से पहले भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राक्ष का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद 108 बार ‘ऊं ह्रीं नम:’ मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि पांच मुखी रुद्राक्ष हमेशा लाल या पीले धागे में धारण करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: मिलेगा धन और रोजगार, हो जाएगी शादी; बस शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये चीजें!
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines