Mahashivratri 2025: मिलेगा धन और रोजगार, हो जाएगी शादी; बस शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये चीजें!

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का पूजन करने से हर समस्या से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों के अनुसार अगर अपनी समस्या के अनुसार आप शिवरात्रि पर कुछ उपायों को करते हैं तो इससे आपके जीवन में हर प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है।

lord shiva

शिवलिंग पर अर्पित करें ये सामान

Mahashivratri 2025: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 26 फरवरी 2025 बुधवार के दिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके साथ ही शिवलिंग का प्राकट्य भी इसी दिन ही माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर किया गया भगवान शिव का पूजन लाइफ की हर समस्या से निजात दिलाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की चार पहर की पूजा विशेष फलदायी होती है।

विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान शिव का इस दिन अभिषेक करने से गंभीर से गंभीर समस्या का भी अंत हो जाता है। इस कारण समस्या के अनुसार आप भोलेनाथ पर चीजों को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस समस्या के लिए प्रभु को क्या अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो शिवरात्रि के दिन दूध, दही, चीनी, घी और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव को जल जरूर अर्पित करें।

संतान संबंधी समस्या के लिए करें ये काम

संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को घी अर्पित करें। इसके बाद भोलेनाथ का जल से अभिषेक करें।

विज्ञापन

विवाह संबंधी परेशानी के लिए करें ये उपाय

अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें और विवाह के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करें। बेलपत्र अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। वहीं, अगर वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भोलेनाथ को पीला वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद इसको संभालकर रख लें।

रोजगार के लिए करें ये काम

अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इसके बाद शिवमंदिर में शाम के समय 11 घी के दीपक अर्पित करें।

विज्ञापन

हेल्थ संबंधी समस्या से मिलेगी मुक्ति

अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो शिवलिंग पर गुलाब या चंदन का इत्र अर्पित करें। इसके बाद जल अर्पित करके 11 माला ‘ओं जूं स: माम पालय पालय’ इस मंत्र का जाप करें।

करें ये काम

इस दिन व्रत रखने की कोशिश करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो पूरे दिन फलाहार करें और पूरे दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस दिन शिव की उपासना करने से शिव को प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ