Panchmukhi Hanuman Photo Vastu: परम रामभक्त भगवान हनुमान के सभी रूपों में उनका पंचमुखी रूप सबसे भिन्न, आकर्षक और प्रभावशाली है. कहते हैं, जब अहिरावन भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले गया था, तब हनुमान जी ने 5 अलग अलग रूप धर कर इस लोक जाने के रास्ते के 5 दीयों को बुझाया था और प्रभु श्रीराम को अहिरावन से छुड़ाया था. मान्यता है कि भगवान हनुमान का यह पंचमुखी रूप हर प्रकार का भय और संकट को दूर करता है. वहीं, वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि यह घर में नेगेटिव एनर्जी को प्रवेश ही नहीं करने देता है और वास्तु समस्याओं को दूर करता है. आइए जानते हैं, घर में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो लगाने के सही वास्तु नियम और उत्तम दिशा कौन-सी है?
हनुमान जी के 5 मुख और महत्व
पंचमुखी हनुमान जी के फोटो में हनुमान जी के जो 5 मुख दिखते हैं, वे हैं: वानर, सिंह, गरुड़, वराह (सूअर) और घोड़ा, जिनका अलग-अलग महत्व है:
- वानर मुख: यह हनुमान रूप है, जो पूर्व दिशा में रहता है और यश, साहस, पवित्रता और भक्ति प्रदान करता है.
- सिंह मुख: यह नरसिंह रूप है, जो दक्षिण दिशा में रहता है और शत्रुओं पर विजय देता है, निर्भयता देता है और बुरी ताकतों से रक्षा करता है.
- गरुड़ मुख: यह गरुड़ रूप है, जो पश्चिम दिशा रहता है और विषैले प्रभावों, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है.
- शूकर मुख: यह वराह रूप है, जो उत्तर दिशा में रहता हाईऊ और आयु, स्वास्थ्य, स्थिरता और समृद्धि प्रदान करता है.
- अश्व मुख: यह हयग्रीव रूप है, जो ऊपर की ओर रहता है और ज्ञान, बुद्धि और विजय का आशीर्वाद देता है.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जेब भरी है फिर भी गरीब? नीम करोली बाबा ने बताई अमीरी की असली पहचान
घर में कहां लगाएं पंचमुखी हनुमान की फोटो?
घर में पंचमुखी हनुमान की फोटो रखना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में शुभता आती है और नकारात्मक ऊर्जा सदैव दूर रहती है. लेकिन इसे स्थापित करने से पहले हर किसी को कुछ बेहद जरूरी वास्तु नियमों को समझ लेना चाहिए.
सही जगह
वास्तु नियमों के मुताबिक, पंचमुखी हनुमान जी की फोटो घर के मुख्यद्वार पर पर लगाना सबसे बढ़िया माना गया है. मान्यता है कि इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश ही नहीं कर पाती हैं. आप इसे अपने ड्रॉइंग रूम या लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं.
सही दिशा
पंचमुखी हनुमान जी की का वास दक्षिण दिशा में माना जाता है. वास्तु नियम के अनुसार, उनकी फोटो दक्षिण दिशा में लगाना सबसे उत्तम है. इसे नैऋत्य कोण यानी दक्षिण दिशा में भी लगा सकते हैं, जो शुभता लाता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
भूल से भी यहां न लगाएं पंचमुखी हनुमान की फोटो
बेडरूम: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पंचमुखी हनुमान जी की फोटो को भी भूल कर भी बेडरूम यानी सोने वाले कमरे में नहीं लगानी चाहिए. इसकी वजह यह है कि भगवान हनुमान बाल ब्रह्मचारी हैं, जबकि बेडरूम काम-क्रीड़ा का स्थान है.
टॉयलेट के पास या सीढ़ियों के नीचे: टॉयलेट के पास या सीढ़ियों के नीचे पंचमुखी हनुमान की फोटो लगाने से बचना चाहिए. क्योंकि, इन जगहों पर बहुत ज्यादा नेगेटिव एनर्जी रहती है.
जमीन पर: पंचमुखी हनुमान की फोटो को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. उनकी तस्वीर को कभी भी सीधे फर्श पर नहीं रखनी चाहिए. यही कारण है कि यह हर जगह हमेशा ऊंचे स्थान और दीवार पर लगाई जाती है.
इन नियमों का पालन है जरूरी
- पंचमुखी हनुमान जी की हमेशा ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें उनके पांचों मुख स्पष्ट हों और साफ-साफ दिखाई दे.
- पंचमुखी हनुमान की फोटो के आस पास कभी धूल, मिट्टी या गंदगी जमा नहीं होनी चाहिए.
- घर में कभी भी फटी हुई या टूटी-फूटी या कटी पंचमुखी हनुमान की फोटो नहीं रखनी चाहिए.
- पंचमुखी हनुमान की फोटो की नियमित पूजा और अर्चना करनी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
4 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
21 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines