Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान की मदद से आप किसी भी इंसान के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को जान सकते हैं।  हाथ की लकीरों को जो पढ़ना जानते हैं वो लकीरों को देखकर किसी के भी लव लाइफ या फिर रिलेशनशिप के बारे में सब कुछ बता सकते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ की वो कौन सी लकीरें हैं जो शादी से जुड़े राज को खोलती है।

कहां होती है विवाह रेखा?

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में मौजूद ह्रदय रेखा के ऊपर और  हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे अंदर की ओर जाती हुई रेखा जो होती है वही विवाह रेखा कहलाती है। हथेली में मौजूद अगर ये रेखा क्लियर, लंबी और गहरे रंग की हो तो शुभ मानी जाती है। जिस इंसान के हथेली में ऐसी विवाह रेखा होती है, उनकी लव लाइफ और रिलेशनशिप काफी रोमांटिक होती है। हस्तरेखा के अनुसार ऐसे जातकों को अच्छा जीवन साथी मिलता है।

किस उम्र में होगी शादी?

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में शादी की रेखा और हृदय रेखा जितनी पास होती है , इंसानो की शादी उतनी ही कम उम्र में होती है।  लेकिन ऐसे जातकों के प्रेम भरे जीवन में उतार-चढ़ाव भी झेलना पड़ता है। यह भी पढ़ें-Kaalchakra Today: कंगाली का कारण है घर की इन 3 दिशाओं में गंदगी होना! पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु दोष के कारक

क्यों आती है विवाह में रुकावटें ?

अगर हथेली में मौजूद शादी की रेखा से होकर कोई दूसरी रेखा गुजर रही होती है तो इसकी ज्यादा संभावना है कि शादी में देरी हो सकती है।  विवाह में देरी या रूकावट, कुंडली में मंगल ग्रह के सही स्थान पर न होने के कारण भी आती हैं।

अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज? 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर शादी की रेखा पर स्क्वायर का चिन्ह मौजूद हो तो लव मैरिज होने की संभावना बढ़ जाती है। जातक के हाथ में मौजूद शादी की रेखा अगर कटी-फटी हो तो लव-लाइफ में ब्रेकअप होने की संभावना बनी रहती है। यह भी पढ़ें-Garbh Geeta: मां के गर्भ में बच्चों को सहनी पड़ती है ये पीड़ाएं,जानिए इसके बारे में गर्भ गीता क्या कहती है? डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।