Padmini Ekadashi 2026: एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. अब मई के अंत में अधिकमास की एकादशी मनाई जाएगी. अधिकमास की एकादशी होने के कारण ये बहुत ही खास होगी. मलमास में एकादशी होने के संयोग से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है. अधिकमास की एकादशी कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कब है अधिकमास की एकादशी?
अधिकमास की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं. यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी. एकादशी तिथि की शुरुआत 26 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगी. इसका समापन अगले दिन यानी 27 मई को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी का व्रत 27 मई को रखा जाएगा. इस दिन व्रत और पूजन कर सकते हैं. इसके अगले दिन यानी 28 मई को व्रत का पारण होगा.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: शुरू हुआ नौतपा, वृषभ, मिथुन समेत 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, 9 दिन रहना होगा सावधान!
पद्मिनी एकादशी 2026 पूजा विधि
पद्मिनी एकादशी व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. इसके ऊपर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु, बाल गोपाल, शालिग्राम और श्री यंत्र की स्थापना करें. पंचामृत से स्नान कराएं. इसके साथ ही देसी घी का दीपक जलाएं. भगवान को मिठाई, फल, तुलसी के पत्ते और पंचामृत से भोग लगाएं. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
एकादशी व्रत के नियम
- एकादशी के दिन तामसिक भोजन न करें और सिर्फ सात्विक भोजन ही खाएं. लहसुन-प्याज से बना खाना न खाएं.
- एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें. बिना तुलसी की पूजा के विष्णु पूजा अधूरी मानी जाती है.
- आपको व्रत के दिन मन, वचन और कर्म की पवित्रता रखनी चाहिए. झूठ बोलने और किसी से विवाद करने से बचना चाहिए.
- एकादशी के दिन दान अवश्य करना चाहिए. एकादशी पर अन्न, वस्त्र और जल का दान करें. आप व्रत के दिन ब्राह्मणों के लिए दान-दक्षिणा अवश्य दें.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: नकारात्मक ऊर्जा का नाश करेंगे फेंगशुई के ये 5 टिप्स, खुशहाली से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
3 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines