Nautapa 2026: शुरू हुआ नौतपा, वृषभ, मिथुन समेत 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, 9 दिन रहना होगा सावधान!

Nautapa 2026: आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है. नौतपा का समापन 2 जून को होगा. इस दौरान भीषड़ गर्मी पड़ती है.

इन राशियों का बढ़ेगा तनाव
1 / 6
Nautapa 2026 unlucky zodiac signs

Nautapa 2026: नौतपा में भीषड़ गर्मी के साथ ही ग्रहों के प्रभाव से राशियों के जीवन पर असर होता है. नौतपा में कई राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

नौतपा 2026 राशिफल

नौतपा 2026 राशिफल2 / 6

नौतपा में वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. गर्मी के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है. आर्थिक मामलों में परेशान होना पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

वृषभ राशि वालों के लिए नौतपा में परेशानियां बढ़ सकती हैं. आपको चिड़चिड़ापन और गुस्से के कारण तनाव हो सकता है. तनाव के कारण घर-परिवार में मतभेद हो सकता है. आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

मिथुन राशि वालों को तनाव के कारण परेशान होना पड़ सकता है. ऑफिस में काम के दबाव के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपको कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोचना समझना चाहिए. जल्दबाजी में गलती हो सकती है. आर्थिक नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

नौतपा के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों से टकराव हो सकता है. आपको किसी विवाद से बचने के लिए अधिक बोलने से बचना चाहिए. पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि वालों का तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर आप दबाव महसूस करेंगे. अधिकारियों और सहकर्मियों से मतभेद आपकी टेंशन बढ़ा सकता है. आपको किसी भी विवाद से दूरी बनाकर रहने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन