Padmini Ekadashi 2026: कब है अधिकमास की एकादशी? व्रत से पहले जान लें पूजा विधि और नियम

Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास में एकादशी तिथि आने वाली है. यह पद्मिनी एकादशी व्रत होगा. पद्मिनी एकादशी के दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से लाभ मिलता है. आप व्रत रखने वाले हैं, तो इससे पहले एकादशी व्रत के नियमों के बारे में जान लें.

Padmini Ekadashi 2026

Photo Credit- News24GFX

Padmini Ekadashi 2026: एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. अब मई के अंत में अधिकमास की एकादशी मनाई जाएगी. अधिकमास की एकादशी होने के कारण ये बहुत ही खास होगी. मलमास में एकादशी होने के संयोग से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है. अधिकमास की एकादशी कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है अधिकमास की एकादशी?

अधिकमास की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं. यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी. एकादशी तिथि की शुरुआत 26 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगी. इसका समापन अगले दिन यानी 27 मई को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी का व्रत 27 मई को रखा जाएगा. इस दिन व्रत और पूजन कर सकते हैं. इसके अगले दिन यानी 28 मई को व्रत का पारण होगा.

विज्ञापन

पद्मिनी एकादशी 2026 पूजा विधि

पद्मिनी एकादशी व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. इसके ऊपर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु, बाल गोपाल, शालिग्राम और श्री यंत्र की स्थापना करें. पंचामृत से स्नान कराएं. इसके साथ ही देसी घी का दीपक जलाएं. भगवान को मिठाई, फल, तुलसी के पत्ते और पंचामृत से भोग लगाएं. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

एकादशी व्रत के नियम

  • एकादशी के दिन तामसिक भोजन न करें और सिर्फ सात्विक भोजन ही खाएं. लहसुन-प्याज से बना खाना न खाएं.
  • एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें. बिना तुलसी की पूजा के विष्णु पूजा अधूरी मानी जाती है.
  • आपको व्रत के दिन मन, वचन और कर्म की पवित्रता रखनी चाहिए. झूठ बोलने और किसी से विवाद करने से बचना चाहिए.
  • एकादशी के दिन दान अवश्य करना चाहिए. एकादशी पर अन्न, वस्त्र और जल का दान करें. आप व्रत के दिन ब्राह्मणों के लिए दान-दक्षिणा अवश्य दें.

ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: नकारात्मक ऊर्जा का नाश करेंगे फेंगशुई के ये 5 टिप्स, खुशहाली से भरेगा जीवन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ