हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Om Mantra Chanting: आध्यात्मिक ही नहीं, शारीरिक और मानसिक रूप से भी लाभकारी है 'ॐ' का मंत्रोच्चार, जानिए फायदे

Om Mantra Chanting Benefits: ओम का जाप करना शारीरिक, मानसिक और धार्मिक तौर पर लाभकारी होता है. ओम जाप से मिलने वाले लाभ और जाप करने के सही तरीके बारे में यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Om Mantra Chanting Benefits: ओम मंत्र का जाप करना अक्सर धार्मिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है. हालांकि, ओम का जाप करना सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी अच्छा होता है. ‘ॐ’ का मंत्रोच्चार करना कई लाभ देता है. इससे श्वसन तंत्र को फायदा होता है. ओम का जाप करना मानसिक सेहत के लिए प्रभावी साबित होता है. इससे एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त बेहतर होती है. आइये ओम का जाप करने के फायदों और सही तरीके के बारे में जानते हैं.

ॐ का जाप करने के धार्मिक लाभ

हिंदू धर्म में ओम मंत्र को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. ओम का संबंध संपूर्ण ब्रह्मांड, निराकार ईश्वर और सृष्टि से माना जाता है. ओम शब्द तीन अक्षरों अ, उ और म से मिलकर बना है. ओम के जाप से इन तीनों की ध्वनि सुनाई देती है. धार्मिक तौर पर इसका जाप करना बेहद लाभकारी होता है. इस मंत्र के जाप से ईश्वर की कृपा मिलती है. आध्यात्मिक शांति के लिए ओम का जाप करना बेहद शुभ होता है.

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

ॐ का जाप करने के शारीरिक लाभ

ओम का उच्चारण करना शारीरिक रूप से बहुत ही अच्छा होता है. यह शरीर में कंपन पैदा करता है. ओम का जाप पेट और श्वसन तंत्र के लिए बेहतर होता है. लंबे समय तक ओम का जाप करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है. फेफड़ों की अच्छी सेहत से शरीर में आक्सीजन का स्तर अच्छा रहता है. इससे सांस लेने की क्षमता में सुधार होता है. यह ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है.

Photo Credit- AI

ॐ का जाप करने के मानसिक लाभ

मन की नकारात्मकता और तनाव को दूर करने के लिए ओम का जाप करना बेहद शुभ होता है. ओम का नियमित रूप से जाप करने से एकाग्रता बढ़ाने और याददाश्त बेहतर करने में मदद मिलती है. ओम का जाप करने से तनाव कम होने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. योग और ध्यान के समय ओम का जाप करना बहुत ही अच्छा होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन का पावन महीना, शिव जी की कृपा के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें

ॐ का उच्चारण करने के नियम

ओम का उच्चारण शांत जगह पर बैठकर एकांत में करना चाहिए. ओम का जाप 108 बार करना शुभ माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से देखें तो आपको ओम नाम की एक माला यानी 108 बार जाप करना चाहिए. आप इसकी संख्या को बढ़ा सकते हैं. ओम का जाप 1008 बार कर सकते हैं. अच्छी सेहत के लिए ओम का जाप योग और ध्यान करने के समय करना अच्छा होता है. आप पद्मासन या सुखासन में रीढ़ को सीधा करके बैठें. आरामदायक मुद्रा और शांत जगह पर बैठकर ओम का जाप करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola