Nag Panchami 2026 Date: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. सावन में नाग देवता की पूजा भी की जाती है. शिव जी के गले में हमेशा नागों के राजा वासुकी लिपटे रहते हैं. शिव जी का सांप से संबंध माना जाता है. सावन में नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने और नाग को दूध पिलाने का विधान है. इस साल नाग पंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा. आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है नाग पंचमी? (Nag Panchami Kab Hai)
नाग पंचमी का पर्व पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाया जाता है. सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि का आरंभ 16 अगस्त 2026 की शाम को 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 17 अगस्त को शाम 5 बजे होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा. 17 अगस्त को नाग पंचमी पर नाग देवता और महादेव की पूजा अर्चना कर सकते हैं.
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami Puja Muhurat)
नाग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुूबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में आप नाग पंचमी की पूजा कर सकते हैं. आप इस शुभ मुहूर्त में नाग देवता की आराधना करें और शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें. नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा से कुंडली का कालसर्प दोष दूर होता है और भय व संकट से मुक्ति मिलती है.
नाग पंचमी पूजा विधि (Nag Panchami Puja Vidhi)
नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ सफेद रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर नाग देवता की तस्वीर स्थापित करें. आप घर में गोबर या मिट्टी से नाग देवता का प्रतीक बना सकते हैं. नाग देवता के समक्ष धूप और दीप जलाएं. नाग देवता को दूध, जल और फूल अर्पित करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.