Jyotish Shastra Tips: सनातन धर्म के लोगों के लिए दान-पुण्य का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से पुण्य तो मिलता ही है। साथ ही देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन दान करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे आपकी जिंदगी संकट में भी पड़ सकती है। खासतौर पर पहने हुए कपड़ों का दान करते समय कुछ उपाय करने जरूरी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहने हुए कपड़ों को दान करना शुभ होता है या अशुभ।
पहने हुए कपड़ों का दान करना चाहिए या नहीं?
ज्योतिष शास्त्र में दान करने से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। शास्त्र में बताया गया है कि पहने हुए कपड़ों को बिना शुद्ध करे कभी भी दान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को पहने हुए कपड़े ऐसी ही पहनने के लिए नहीं देने चाहिए। दरअसल, जब आप पहने हुए कपड़े किसी को दान करते हैं और वो उन कपड़ों को पहनता है, तो इससे दोनों व्यक्ति की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी एक दूसरे के शरीर में ट्रांसफर होती है।
जिस व्यक्ति ने आपके दिए हुए कपड़े पहने हैं और वो बीमार है, तो इससे आपकी सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उनकी नेगेटिव एनर्जी आपके शरीर में प्रवेश करती है, जिससे आप भी बीमार पड़ सकते हैं। वहीं, अगर उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो इससे आपकी आमदनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियों के लिए कौन-सी एकादशी शुभ और कौन से महाउपाय? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
कपड़े दान करने से पहले अपनाएं ये उपाय
शास्त्र में बताया गया है कि पहने हुए कपड़ों को दान करने से पहले शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें और उसमें दो से तीन चम्मच नमक डालें। आपको जो कपड़े दान करने हैं। अब वो बाल्टी के पानी में तीन से चार बार धो लें। इस उपाय को करने के बाद अगर आप कपड़ों को दान करते हैं, तो इससे एनर्जी ट्रांसफर नहीं होगी। इससे न तो आपकी सेहत पर असर पड़ेगा और न ही आर्थिक स्थिति खराब होगी।
किन-किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए?
- बर्तन
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को प्लास्टिक, कांच या स्टील के बर्तन का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
- नुकीली चीजें
चाकू और कैंची आदि नुकीली चीजों को दान करने से भाग्य पर बुरा असर पड़ता है।
- रुमाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दान में किसी को रुमाल देने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। इसके अलावा घर में बरकत भी नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines