Office Politics Solutions: ऑफिस में हर दिन चुगली, साजिश और पीठ पीछे की बातों से मन उचट जाता है. मेहनत करने के बावजूद न तो बॉस का साथ मिलता है, न ही प्रमोशन. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ धार्मिक, वास्तु और फेंगशुई उपायों से इस राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है? आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही प्रभावी उपाय, जिससे ऑफिस में आपका दबदबा बाढ़ सकता है.
हनुमान चालीसा: विरोधियों की साजिश होगी विफल
ऑफिस जाने से पहले प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करके प्रार्थना करें. ऐसी मान्यता है कि इससे सहकर्मियों द्वारा किए गए षड्यंत्र निष्फल हो जाते हैं. आपका मनोबल इतना ऊंचा होगा कि कोई भी आपके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करेगा.
लोहे का छल्ला: जब पॉलिटिक्स हद से ज्यादा हो
यदि ऑफिस में आपको नीचा दिखाने की कोशिशें लगातार हो रही हों, तो अपने दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में लोहे का छल्ला पहनें. यह छल्ला शनि देव के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है और आपको अचानक आने वाले खतरों से बचाता है. बस ध्यान रखें, इसे मंगलवार या शनिवार को पहनना सबसे अच्छा होता है. इसके साथ ही ऑफिस में तुलसी के पौधे में शक्कर मिला जल चढ़ाने से भी वातावरण शुद्ध होता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: कौन है फूडी, कौन हेल्थ कॉन्शस, राशि के अनुसार जानें खाने की आदतें
सूर्य को अर्घ्य दें: बॉस की नजर आप पर टिकेगी
ज्योतिष में सूर्य को अधिकार और बॉस का कारक माना गया है. रोज सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और बॉस आपकी तरफ खास ध्यान देने लगता है. सप्ताह में एक बार गुड़ और चने का दान भी करें, सूर्य देव प्रसन्न होंगे.
वास्तु उपाय: बैठने की सही दिशा है सफलता का मंत्र
पीठ के पीछे ठोस दीवार रखें: ऑफिस में हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे कोई खाली जगह या गलियारा न हो, बल्कि एक मजबूत दीवार हो.
खिड़की होने पर यह करें: अगर पीछे खिड़की है, तो उसे हमेशा बंद रखें. वैकल्पिक रूप से वहां किसी पर्वत या पहाड़ की तस्वीर लगा दें.
सही दिशा में बैठें: काम करते समय अपना मुख उत्तर (कुबेर दिशा) या पूर्व (सूर्य दिशा) की ओर रखें. यह तरक्की और सकारात्मकता देता है.
क्रिस्टल पिरामिड लगाएं: अपनी डेस्क के उत्तर-पूर्व कोने में एक क्रिस्टल पिरामिड रखें. यह सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा.
लैपटॉप की सही स्थिति: लैपटॉप या कंप्यूटर को डेस्क के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें. इससे अग्नि तत्व संतुलित होता है और मानसिक तनाव कम होता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 3 राशियों की नींद है उनकी असली दौलत, सोने में कोई नहीं दे सकता टक्कर
फेंगशुई नुस्खे: चुगलखोरी करने वाले होंगे बेअसर
पीतल का मुर्गा: अपनी डेस्क पर पीतल का मुर्गा (रूस्टर) जरूर रखें. यह पीठ पीछे होने वाली गपशप और चुगलखोरी को पलभर में समाप्त कर देता है.
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति: ऑफिस में मुख्य द्वार की तरफ मुंह किए हुए ‘लाफिंग बुद्धा’ की मूर्ति रखें. इससे पूरे माहौल में खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा फैलती है.
बांस का पौधा लगाएं: डेस्क के दक्षिण-पूर्व भाग में एक प्राकृतिक स्पाइरल बांस का पौधा रखें. यह आपके करियर को लगातार गति देता है और सफलता के नए अवसर बनाता है.
काली हकीक का कछुआ: ऑफिस के उत्तर दिशा में काली हकीक (ब्लैक अगेट) का बना हुआ कछुआ रखें. इससे व्यापार और नौकरी में स्थिरता आती है, और अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करने लगते हैं.
‘ऑफिस का कोना’ भी तय करता है तरक्की
आप जिस कोने में बैठते हैं, वहां की दीवार का रंग भी मायने रखता है. अगर आप सफेद या हल्के नीले रंग की दीवार के सामने बैठते हैं, तो आप मानसिक रूप से शांत रहते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपका दबदबा बढ़े, तो आपके पीछे की दीवार लाल या कोई गहरा रंग की होनी चाहिए. अपनी डेस्क पर एक छोटा सा दर्पण इस तरह लगाएं कि उसमें आपका अपना चेहरा न दिखे, बल्कि आपके पीछे का पूरा क्षेत्र साफ झलकता रहे. यह छोटा सा उपाय करने से आपके पीछे कोई भी चुपके से नहीं आ सकता और न ही आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है. ये छोटी-छोटी बातें आपकी छवि और प्रभाव को दोगुना कर देती हैं.
यह भी पढ़ें: Lucky Zodiacs: ये 4 राशियां होती है किस्मत की बेहद धनी, हमेशा बनी रहती है कुबेर देव की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
14 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
17 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
18 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
19 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
21 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
23 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines