Lucky Zodiacs: ये 4 राशियां होती है किस्मत की बेहद धनी, हमेशा बनी रहती है कुबेर देव की कृपा

Lucky Zodiacs: 4 राशियों पर कुबेर देव की खास कृपा मानी जाती है, जिससे धन और समृद्धि बनी रहती है. इन जातकों के जीवन में धन के स्रोत मजबूत होते हैं और भंडार भरे रहते हैं. आइए जानते हैं, भगवान कुबेर किन राशियों पर प्रसन्न रहते हैं?

Lucky-Zodiacs
1 / 7

विज्ञापन

इन राशियों पर प्रसन्न रहते हैं कुबेर

इन राशियों पर प्रसन्न रहते हैं कुबेर2 / 7

Lucky Zodiacs: धन के देवता कुबेर जिन पर प्रसन्न होते हैं, उनके घर में लक्ष्मी का दरवाजा कभी बंद नहीं होता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चुनिंदा राशियों पर कुबेर देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है. ये जातक न सिर्फ खूब कमाते हैं, बल्कि अपने भंडार भी भरे रखते हैं. आइए जानते हैं, ये 4 राशियां कौन-सी हैं जिनके साथ भगवान कुबेर हरदम खड़े रहते हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि: वित्तीय समझ का धनी राशि

वृषभ राशि: वित्तीय समझ का धनी राशि3 / 7

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सुख और वैभव के कारक माने जाते हैं. वृषभ राशि के लोगों में पैसे को संभालने की अद्भुत समझ होती है. ये कमाई के कई रास्ते खुद बना लेते हैं. कुबेर की कृपा से इनका खजाना कभी सूखता नहीं. महंगे से महंगा शौक भी इन्हें आर्थिक तंगी में नहीं डाल पाता. ये जितना खर्च करते हैं, उससे कहीं अधिक धन वापस उनके पास आ जाता है.

कर्क राशि: मेहनत से खोल देते हैं बंद ताले

कर्क राशि: मेहनत से खोल देते हैं बंद ताले4 / 7

चंद्रमा की यह राशि कुबेर देव को अत्यंत प्रिय है. कर्क राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से किस्मत के बंद दरवाजों को खोल डालते हैं. ये इतनी मेहनत करते हैं कि भाग्य खुद उनके पीछे दौड़ने लगता है. समय-समय पर इन्हें धन के ऐसे अवसर मिलते हैं, मानो कोई उनके आने की प्रतीक्षा में बैठा हो. इनके साथ जब कुबेर का साथ हो, तो गरीबी का सवाल ही पैदा नहीं होता.

विज्ञापन

तुला राशि: समर्पण लाती है पद-प्रतिष्ठा

तुला राशि: समर्पण लाती है पद-प्रतिष्ठा5 / 7

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि पर कुबेर देव की असीम कृपा बनी रहती है. ये लोग अपने काम में पूरी जान लगा देते हैं. समाज में इन्हें मान, सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है. कुबेर देव इन्हें ऐसे रास्ते दिखाते हैं, जहां पैसा अपने आप चलकर आता है. इनकी काबिलियत ऐसी होती है कि हर मुश्किल काम को ये सोने की चिड़िया बना देते हैं.

धनु राशि: इनकी ईमानदारी से खुश रहते हैं यक्षराज

धनु राशि: इनकी ईमानदारी से खुश रहते हैं यक्षराज6 / 7

बृहस्पति की यह राशि धार्मिक और ईमानदार मानी जाती है. धनु राशि वाले अपनी मेहनत में कभी कटौती नहीं करते. उनकी सच्चाई और लगन देखकर कुबेर देव इन पर हमेशा मेहरबान रहते हैं. ये बिना किसी के सामने हाथ फैलाए, खूब विलासिता भरा जीवन जीते हैं. इनके पास सिर्फ धन ही नहीं होता, बल्कि उसे सही जगह खर्च करने का बेहतरीन अंदाज भी होता है.

विज्ञापन

ये उपाय बढ़ाते हैं कुबेर की कृपा

ये उपाय बढ़ाते हैं कुबेर की कृपा7 / 7

अगर आप इन राशियों में हैं तो यह कृपा बनाए रखने के लिए रोज सुबह उठकर कुबेर देव का स्मरण करें. 'ॐ यक्षाय कुबेराय नमः' मंत्र का 11 बार जाप अवश्य करें. घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि गंदगी में कुबेर देव नहीं रुकते. शुक्रवार को पीले रंग के वस्त्र या मिठाई का दान करें. यह हमेशा याद रखें कि कुबेर उन्हीं को अपना साथ देते हैं जो दूसरों की मदद करने से कभी नहीं कतराते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन