हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो ऑफिस में इन 5 लोगों से रहें दूर, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति?

Chanakya Niti For Office: आचार्य चाणक्य राजनीतिक गुरु, प्रख्यात दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे. उन्होंने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे मेें बताया है. चाणक्य की नीतियों में इस बारे में बताया गया है कि, ऑफिस में कैसे लोगों से दूर रहना चाहिए.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Chanakya Niti: अक्सर लोग एक-दूसरे पर आंख बंद करके विश्वास कर लेते हैं लेकिन ऐसा करना गलत होता है. खासकर ऑफिस में ऐसा नहीं करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने इसके बारे में बताया है. ऑफिस में कई लोग ऐसे होते हैं जो आपके दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं लेकिन आपके दुश्मन होते हैं. ऐसे में आपको इन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चााहिए. इन लोगों पर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आइये आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं. जिन लोगों से ऑफिस में बचकर रहना चाहिए.

ऑफिस में इन 5 लोगों से बनाकर रखें दूरी

पीठ पीछे बुराई करने वाले

कई लोग ऐसे होते हैं जो आपके सामने मीठी बाते करते हैं लेकिन आपके पीछे बुराई करते हैं इन लोगों से दूर रहें. पीठ पीछे बुराई करने वाले लोग कभी भी आपके सगे नहीं हो सकते हैं. इनसे हमेशा दूरी बनाकर रखें.

विज्ञापन

काम का श्रेय लेने वाले

ऐसे लोग जो ऑफिस में आपके काम का श्रेय लेते हैं वह कभी भी आपको आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते हैं. पीठ पीछे आपके काम का कोई श्रेय लेता है तो उससे दूर रहें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sharad Purnima 2025: आज है शरद पूर्णिमा, 10 घंटे तक रहेगा भद्रा का साया; जानें चांद की रोशनी में खीर रखने का समय

मजाक उड़ाने वाले

विज्ञापन

ऐसे लोग जो ऑफिस में आपका मजाक बनाते हैं उन लोगों से दूर रहना चाहिए. जो लोग बात-बात पर आपका मजाक बनाते हैं और खिल्ली उड़ाते हैं उनसे दूर रहें.

जलने वालों से रहे दूर

विज्ञापन

जो लोग आपसे जलते हैं उन लोगों से आपको दूर रहना चाहिए. जिन लोगों में जलन की भावना होती है वह आपको आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते हैं. यह आपकी कामयाबी में रोड़ा बनते हैं.

कम आंकने वाले

विज्ञापन

ऑफिस में कई लोग ऐसे होते हैं जो आपको क्षमता, महत्व और मूल्य से कम आंकते हैं. इन लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए. यह लोग अपनी सोच से आपकी कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola