---विज्ञापन---

Religion angle-right

हनुमान जयंती पर प्रभु को अर्पित करें ये 5 सामान, पवनपुत्र बनाएंगे आपके सभी काम!

कलयुग में रामभक्त हनुमान की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। माना जाता है कि जिस भी इंसान पर भगवान हनुमान की कृपा होती है, उसका जीवन में कोई भी बुरा नहीं कर पाता है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आप 12 अप्रैल हनुमान जयंती पर उनको कुछ भोग अर्पित कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सबसे बढ़िया दिन हनुमान जयंती है। साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन कुछ आसान से कामों को करने से भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि बजरंगबली को कुछ चीजों का भोग बेहद अधिक पसंद होता है। अगर इन चीजों का भोग भगवान हनुमान को अर्पित किया जाए तो जल्द ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

भगवान हनुमान की पूजा करने से ग्रह दोष शांत होता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस दिन हनुमान चालीसा और हनुमानाष्टक का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप कुछ चीजों को प्रसाद के रूप में प्रभु को अर्पित करके भी उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें, जिन्हें भगवान हनुमान को भोग में अर्पित करना चाहिए।

---विज्ञापन---

हनुमान जयंती पर अर्पित करें ये भोग

  • बजरंगबली को गुड़ और चने का भोग अवश्य लगाएं। गुड़ और चना हनुमान जी को बहुत अधिक पसंद है। इससे बजरंगबली आपको हर समस्या से मुक्ति दिलाते हैं।
  • हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए। कोशिश करें कि बनारसी पान का रसीला बीड़ा ही प्रभु को अर्पित करें। इसकी शुद्धता का खास ख्याल रखें। इससे प्रभु आपकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • हनुमान जी को बूंदी और बेसन के लड्डू अतिप्रिय हैं। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान को इन लड्डुओं का भोग लगाने मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
  • इमरती का भोग प्रभु को बहुत अधिक प्रिय है। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान को इमरती को भोग स्वरूप लगाएं। ऐसा करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है।
  • भगवान हनुमान को कुछ भी भोग अर्पित करें। उसमें तुलसी अवश्य डालें। बिना तुलसी के भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- लाइफ पार्टनर को धोखा देने वालों के लिए बना है ये नरक, कई जन्मों तक भोगते हैं दुख-दर्द!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2025 09:48 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola