---विज्ञापन---

Religion angle-right

लाइफ पार्टनर को धोखा देने वालों के लिए बना है ये नरक, कई जन्मों तक भोगते हैं दुख-दर्द!

आजकल कई सारे केस देखने को मिल रहे हैं, जिसमें लोग अपने पति या पत्नी को धोखा देकर किसी और के साथ रिलेशनशिप रख रहे हैं। शास्त्रों में ऐसा करना महापाप माना गया है। हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने वालों का अंजाम बेहद खतरनाक होता है। इन लोगों को इस कर्म का फल कई जन्मों तक भुगतना पड़ता है।

---विज्ञापन---

आज के समय में पति-पत्नी का रिश्ता एक मजाक की तरह बन गया है। लोग शादीशुदा होने के बाबजूद किसी अन्य के साथ भी रिलेशनशिप में रहते हैं। कई बार इस प्रकार की रिलेशनशिप का अंजाम बेहद खतरनाक हो जाता है। इन सभी घटनाओं के बाद भी कई केस सामने आ रहे हैं। कभी कोई पति अपनी पत्नी के साथ धोखा कर रहा है तो कहीं पर पत्नी अपने पति के अलावा अन्य किसी के साथ संबंध रख रही है।

शास्त्रों के अनुसार शादीशुदा होते हुए किसी अन्य के साथ रिलेशनशिप में रहने का अंजाम बेहद खतरनाक होता है। अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देने वाले व्यक्ति की आत्मा को कई नरकों को भोगना पड़ता है। इसके साथ ही इन लोगों को कई जन्मों तक इस पाप का फल भोगना पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार इस पाप के लिए क्या सजा मिलती है।

---विज्ञापन---

गरुड़ पुराण के अनुसार मिलती है यह सजा

गरुड़ पुराण के अनुसार जो स्त्री या पुरुष अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देता है, उनको ‘तामिस्र’ और ‘महातामिस्र’ और रौरव नामक नरक में भेजा जाता है। यहां आत्मा को कई प्रकार की प्रताड़नाएं दी जाती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, रौरव नरक में आत्मा को रुरु नामक भयानक जीव द्वारा नोचा जाता है। ऐसे में आत्मा को भयंकर पीड़ा होती है। इस नरक में अत्यधिक गर्मी से आत्मा तड़पती रहती है।

इसी प्रकार से महातामिस्र नरक में आत्मा को भूखा प्यासा रखा जाता है। इसके साथ ही जलते लोहे की छड़ से मारा जाता है। अपने पति या पत्नी को धोखा देकर परपुरुष या परस्त्री के साथ संबंध बनाने को महापाप माना गया है।

---विज्ञापन---

भविष्यपुराण में भी माना गया है पाप

जो व्यक्ति दूसरी स्त्री या पुरुष के साथ गुप्त रूप से अवैध संबंध बनाता है। वह अगले जन्म में अंधे, गूंगे या विकलांग बनते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें इस खास कवच का पाठ, पूरी होंगी सभी इच्छाएं!

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2025 08:08 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola