Numerology: नया साल 2026 किन मूलांक वालों के लिए होगा लकी?, किसके चमकेंगे सितारे, जानें

Numerology: साल 2026 कई मूलांक वालों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है. रोजगार और पारिवारिक मामलों में इनके लिए सुखद समय रहेगा. नए साल में धन लाभ के योग बनेंगे. 2026 किन मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा चलिए जानते हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: साल 2026 के स्वामी ग्रह सूर्य होंगे. 2026 का अंक (2+0+2+6= 10, 1+0= 1) 1 होगा. ऐसे में स्वामी अंक 1 रहेगा. वहीं 1 अंक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इस साल सभी मूलांक वालों पर सूर्य का प्रभाव रहेगा. सूर्य के प्रभाव से कई मूलांक वालों का नए साल में गोल्डन टाइम शुरू होगा. इन मूलांक वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे और रोजगार और पारिवारिक मालमों में समय आपके लिए अच्छा रहेगा. 2026 में किन मूलांक वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और किस्मत के सितारे चमकेंगे. चलिए जानते हैं नए साले के इन लकी मूलांक के बारे में.

विज्ञापन

शुरू होगा मूलांक 1 वालों का अच्छा समय

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है. नया साल 1 मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों को मिलेगी करियर में तरक्की

किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. आपको नए साल में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश से जुड़े व्यापार से आपको लाभ हो सकता है. आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान का खास ध्यान रखें. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

5 मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

अगर किसी का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वालों को नए साल में प्रमोशन मिल सकता है. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. मीडिया से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा. इन लोगों के लिए साल बहुत ही अच्छा रहेगा. निवेश से लाभ मिलेगा. लव लाइफ के मामले में समय अच्छा रहेगा.

कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे मूलांक 9 वाले लोग

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा. मूलांक 9 वालों के लिए 2026 तरक्की के योग लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ