Numerology Personality Traits: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में हर संख्या का अपना महत्व होता है. इनमें से मूलांक 9 को न केवल गणित बल्कि अंक शास्त्र में भी विशेष माना गया है. यह संख्या किसी महीने में जन्म के तारीख 9, 18 या 27 पर आधारित होती है, क्योंकि सिंगल डिजिट यानी मूलांक 9 होता है. यह शास्त्र कहता है कि मूलांक 9 वाले व्यक्तियों में अद्वितीय गुण होते हैं, जो उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं. इनका व्यक्तित्व साहस, परोपकार और नेतृत्व से भरा होता है. आइए जानते हैं, इस मूलांक के लोगों की और खासियतें क्या-क्या हैं?
जन्मजात योद्धा
अंक 9 वाले लोग जन्मजात योद्धा होते हैं. इनकी ऊर्जा और स्टेमिना बहुत ज्यादा होती है. मुश्किल हालात में भी ये पीछे नहीं हटते हैं. इनके अंदर साहस और धैर्य की अद्भुत क्षमता होती है. यही कारण है कि रक्षा क्षेत्र, सेना, पुलिस और खेलकूद इनके लिए अनुकूल होते हैं.
स्वामी ग्रह
मूलांक 9 के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, यही कारण है कि ये लोग लोग साहसी, निडर, मेहनती और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं और और मुश्किलों से नहीं डरते हैं. लेकिन इसके साथ ही ये अंदर से भावुक, दूसरों की मदद करने वाले और परोपकारी भी होते हैं.
नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी
मूलांक 9 के लोग प्राकृतिक नेतृत्व क्षमता रखते हैं. वे मुश्किल परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं. इनके अंदर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना गहरी होती है. यह अंक वाले लोग दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं. समाज सेवा, मानवीय कार्य और दान इनके जीवन का अभिन्न हिस्सा होते हैं.
भावुकता और परोपकार
अंक 9 का स्वभाव बाहरी रूप से सख्त लगता है, लेकिन भीतर से ये बेहद भावुक और दयालु होते हैं. यह गुण उन्हें परोपकारी बनाता है. किसी की मुश्किल देखकर यह अंक वाले व्यक्ति तुरंत मदद के लिए आगे आता है. इनके कार्यों में ईमानदारी और समर्पण साफ दिखाई देता है.
हनुमान जी का आशीर्वाद
मूलांक 9 के लोग आध्यात्मिक दृष्टि से संवेदनशील होते हैं. इनकी सोच उच्च आदर्शों और दार्शनिक विचारों से जुड़ी होती है. मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन्हें हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. यही आशीर्वाद उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ने और सफलता पाने में मदद करता है.
कमियां और सावधानियां
हर अंक की तरह 9 के व्यक्तित्व में कुछ कमजोरियां भी होती हैं. ये कभी-कभी जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं. अत्यधिक आत्मविश्वास और कभी-कभी हठधर्मिता इनकी सफलता में बाधा डाल सकती है. जोखिम भरे कार्य इनके लिए चुनौती बन सकते हैं. इसलिए उन्हें ध्यान और साधना से मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए.
ये हैं इनके सफलता के सूत्र
अंक 9 वाले लोग सेना, पुलिस, प्रशासन, खेलकूद, चिकित्सा और समाज सेवा में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं. नियमित अनुशासन, साहस का सही इस्तेमाल और दान व सेवा इनके जीवन में समृद्धि लाते हैं. लाल और गुलाबी रंग, मूंगा रत्न और मंगलवार, गुरुवार या शुक्रवार इनके लिए शुभ माने जाते हैं.
मूलांक 9 के अद्वितीय गुण
मूलांक 9 का सबसे दुर्लभ और अनोखा पहलू यह है कि यह व्यक्ति दूसरों की भलाई, देशभक्ति और सेवा के लिए जन्मजात प्रेरित होता है. इनकी कर्मठता और प्रबल इच्छाशक्ति उन्हें हर चुनौती पार करने में सक्षम बनाती है. ये लोग दिखावे और बईमानी से नफरत करते हैं और अपने कार्य में पूरी ईमानदारी दिखाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
11 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
14 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines