Feng Shui Money Tips: फेंगशुई में ये कहलाता है गरीबी भगाने वाला पौधा, घर की इस दिशा में लगाने से तुरंत होता है आर्थिक लाभ

Feng Shui Money Tips: फेंग शुई में बांस का पौधा यानी ‘लकी बैम्बू’ धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. अपने धन संबंधी लाभ देने के कारण यह पौधा गरीबी भगाने वाला कहा जाता है. जानिए इसे घर की सही दिशा में लगाने से कैसे तुरंत आर्थिक लाभ और सुख-शांति आती है?

Feng-Shui-Money-Tips

Feng Shui Money Tips: फेंग शुई में बांस का पौधा सौभाग्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यह केवल घर की सजावट नहीं बल्कि जीवन में सुख-शांति और तरक्की लाने वाला माध्यम भी है. इसके खोखले डंठल ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं और इसे पांच तत्व, जल, पृथ्वी, अग्नि, धातु और लकड़ी का संतुलन बनाने वाला भी माना जाता है. यही कारण है कि इसे ‘लकी बैम्बू’ कहा जाता है. आइए जानते हैं, इसे क्यों कहा जाता गरीबी भगाने वाला पौधा और घर की इस दिशा में लगाने से तुरंत आर्थिक लाभ होता है?

विज्ञापन

घर में लकी बैम्बू की सही दिशा

घर में बांस का पौधा लगाने से पहले दिशा का ध्यान रखना जरूरी है. फेंग शुई विशेषज्ञों के अनुसार, घर में लकी बैम्बू की सही दिशा इसके उपयोग और लक्ष्य पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

पूर्व दिशा: स्वास्थ्य और परिवार में सुख-शांति के लिए शुभ.
दक्षिण-पूर्व दिशा: धन, व्यवसाय और आर्थिक स्थिति को तुरंत सुधारने के लिए सर्वोत्तम.
दक्षिण-पश्चिम दिशा: प्रेम और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उपयुक्त.

एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे बेडरूम के कोने या अध्ययन कक्ष में रखा जा सकता है, लेकिन बिस्तर के पास नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

बांस के डंठलों की संख्या का महत्व

फेंग शुई विशेषज्ञों के अनुसार, बांस के पौधे की डंठलों की संख्या का भी महत्व है, जो इस प्रकार है:

विज्ञापन

2 डंठल: प्यार और संबंधों के लिए.
3 डंठल: खुशी और संतोष.
5 डंठल: धन और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए.
8 डंठल: समृद्धि और तरक्की.
9 डंठल: महान सौभाग्य और खुशहाली.

बांस लगाने का तरीका

पौधे को आप पानी या मिट्टी दोनों में रख सकते हैं. इसे लाल रिबन से बांधना और कुछ सिक्के डालना शुभ माना जाता है. रोज थोड़ा पानी बदलना और पौधे की देखभाल करना जरूरी है ताकि यह हमेशा ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखे.

विज्ञापन

बांस लगाने लाभ

बांस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. यह घर में धन और तरक्की के रास्ते खोलता है. अध्ययन कक्ष में रखने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है. विवाहिक जीवन में यह मधुरता लाता है और लोगों के बीच प्यार बढ़ाता है.

फेंग शुई के अनुसार, घर में बांस का पौधा होना केवल सौंदर्य नहीं बढ़ाता बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. इसे सही दिशा में लगाने से भाग्य चमकता है और गरीबी दूर रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ