Shani Dev Favourite Mulank: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों का संबंध शनिदेव से होता है. यह लोग शनिदेव के प्रिय होते हैं. मूलांक 8 वालों पर सदा शनिदेव की कृपा रहती है. मूलांक 8 वाले लोग खूब मेहनती और अनुशासन वाले होते हैं. यह लोग जो ठान लें वह पूरा करके रहते हैं. शनिदेव की कृपा से यह लोग जीवन में सदा आगे बढ़ते हैं.
खूब मिलता है मान-सम्मान
शनिदेव की कृपा से मूलांक 8 वालों को खूब मान-सम्मान मिलता है. इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलता है और पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. ऐसे लोग जुनूनी और दूरदर्शी होते हैं. इन लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही पसंद नहीं होती है. इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है. यह शांति से अपने काम में लगे रहते हैं. काम करने का तरीका भी काफी अच्छा होता है. हर काम को मैनेज करके चलते हैं.
ये भी पढ़ें – Manikarnika Snan 2025: कल है मणिकर्णिका घाट स्नान, क्यों कहते हैं इस ‘मोक्षदायिनी घाट’ जानें महत्व?
मूलांक 8 वाले बनते हैं सफल कारोबारी
मूलांक 8 वाले लोग शनिदेव की कृपा से सफल कारोबारी बनते हैं. यह लोग अच्छे राजनेता भी साबित होते हैं. मूलांक 8 वाले एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह अच्छे निवेशक होते हैं. निवेश करने से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है. यह लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते हैं. यह अकसर सभी फैसले सही लेते हैं.
मूलांक 8 के लिए मंत्र
मूलाकं 8 वालों को “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करना चाहिए. आपको इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इसके साथ ही शनिदेव के गायत्री मंत्र “ॐ भग-भवाय विद्महे मृत्यु-रूपाय धीमहि तन्नौं शनिः प्रचोदयात्” का जाप करना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्छा होता है. आप “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
45 mins agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
7 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines