Manikarnika Snan 2025: कल है मणिकर्णिका घाट स्नान, क्यों कहते हैं इस 'मोक्षदायिनी घाट' जानें महत्व?

Manikarnika Snan 2025: वैकुंठ चतुर्दशी का दिन गंगा स्नान के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन बनारस के मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने का महत्व होता है. इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है.

Manikarnika Snan

Vaikuntha Chaturdashi, Manikarnika Ghat Snan 2025: पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी होती है. वैकुंठ चतुर्दशी पर पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से वैकुंठ में स्थान मिलता है. बता दें कि, बैकुंठ स्थान भगवान विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी का निवास स्थान है, इस स्थान को विष्णुलोक भी कहा जाता है. जन्म के बाद यहां आने पर आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन मणिकर्णिका स्नान होता है. इस दिन मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने का महत्व होता है.

विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट स्नान

4 नवंबर 2025 को वैकुंठ चतुर्दशी और मणिकर्णिका घाट स्नान है. इस खास दिन पर भगवान शिव की नगरी काशी बनारस में मणिकर्णिका घाट पर स्नान किया जाता है. मणिकर्णिका घाट पर स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसका अर्थ है कि, जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. मणिकर्णिका घाट का खास महत्व है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मणिकर्णिका घाट पर भगवान शिव और माता पार्वती ने ध्यान किया था. यहां पर भगवान विष्णु के पद चिन्ह भी मौजूद हैं. इस घाट पर स्नान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. बता दें कि, मणिकर्णिका घाट अंतिम संस्कार के लिए प्रसिद्ध है. मणिकर्णिका घाट 24 घंटे खुला रहता है. इस घाट पर हमेशा चिताएं जलती रहती हैं. मणिकर्णिका श्मशान घाट व्यस्त घाटों में से एक बनाता है.

विज्ञापन

क्यों कहते हैं मोक्षदायिनी घाट?

मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी वजह से मणिकर्णिका घाट को मोक्षदायिनी घाट भी कहा जाता है. यहां जाने से लोगों को मानसिक शांति का अहसास होता है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ