Shani Dev Favourite Mulank: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों का संबंध शनिदेव से होता है. यह लोग शनिदेव के प्रिय होते हैं. मूलांक 8 वालों पर सदा शनिदेव की कृपा रहती है. मूलांक 8 वाले लोग खूब मेहनती और अनुशासन वाले होते हैं. यह लोग जो ठान लें वह पूरा करके रहते हैं. शनिदेव की कृपा से यह लोग जीवन में सदा आगे बढ़ते हैं.
शनिदेव की कृपा से मूलांक 8 वालों को खूब मान-सम्मान मिलता है. इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलता है और पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. ऐसे लोग जुनूनी और दूरदर्शी होते हैं. इन लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही पसंद नहीं होती है. इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है. यह शांति से अपने काम में लगे रहते हैं. काम करने का तरीका भी काफी अच्छा होता है. हर काम को मैनेज करके चलते हैं.
मूलांक 8 वाले बनते हैं सफल कारोबारी
मूलांक 8 वाले लोग शनिदेव की कृपा से सफल कारोबारी बनते हैं. यह लोग अच्छे राजनेता भी साबित होते हैं. मूलांक 8 वाले एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह अच्छे निवेशक होते हैं. निवेश करने से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है. यह लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते हैं. यह अकसर सभी फैसले सही लेते हैं.
मूलाकं 8 वालों को “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करना चाहिए. आपको इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इसके साथ ही शनिदेव के गायत्री मंत्र “ॐ भग-भवाय विद्महे मृत्यु-रूपाय धीमहि तन्नौं शनिः प्रचोदयात्” का जाप करना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्छा होता है. आप “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.