हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग कमाते हैं खूब पैसा, अमीरों की लिस्ट में होते हैं शामिल

Numerology: व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में उसकी जन्म तारीख से जान सकते हैं. जन्म तारीख से मूलांक पता कर किसी के जीवन बारे में पता लगाया जा सकता है. आज आपको बताएंगे कि, किस मूलांक के लोग अमीर बनते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख का खास महत्व होता है. जन्म तारीख से व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक के जरिए इंसान के बारे में जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+5 यानी 6 होगा. मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. सभी मूलांक का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है. आज आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जो अमीरों की लिस्ट में शुमार होते हैं. आइये आपको इस मूलांक और इनके स्वभाव के बारे में बताते हैं.

अमीरों की लिस्ट में शामिल होते हैं इस मूलांक के लोग

मूलांक 1 के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है. सूर्य को मान-सम्मान, सफलता और साहस का प्रतीक माना जाता है. यह सूर्य की कृपा से अमीर बनते हैं. इन लोगों को मेहनत से सफलता मिलती है. यह मेहनत से खूब धन कमाते हैं. यह लोग अपार धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं. यह लोग दिमाग के तेज होते हैं और कम उम्र में सफलता हासिल करते हैं.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, फिर कभी नहीं होगी परेशानी

मूलांक 1 वालों का स्वभाव

यह लोग बुद्धिमान होते हैं और जीवन में कामयाब होते हैं. यह लोग समाज और परिवार में खूब नाम कमाते हैं. यह लोग एनर्जेटिक होते हैं. इनके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है. हालांकि, यह लोग थोड़े से अहंकारी और अभिमानी भी होते हैं. इनकी लव लाइफ अच्छी होती है. यह रिलेशनशिप को अच्छे से निभाते हैं. मूलांक 1 के मित्र मूलांक 2, 3, 7 और 9 हैं. इसके अलावा इनके शत्रु मूलांक 4 और 5 हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें