हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति बिजनेस में होते हैं बेहद सफल, कमाते हैं अपार धन!

Numerology: अंक ज्योतिष में ‘डिजिट’ यानी नंबर ही सब कुछ है। इस शास्त्र में व्यक्ति के जन्म तारीख से उसके मूलांक को निकाल कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बेहद सफल बिजनेस मैन होने की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-सा है और वे लकी तारीखें क्या हैं?

विज्ञापन

Numerology: जैसा कि नाम है अंक ज्योतिष, वैसा ही इसका गुण और प्रभाव है। जी हां, यहां डिजिट यानी नंबर ही सब कुछ है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म तारीख से उसके मूलांक को निकाल कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। वास्तव में यह एक बेहद रोचक विषय है जो अंकों के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करता है। अंक ज्योतिष न केवल व्यक्तित्व और प्रवृत्तियों के बारे में बताता है, लेकिन यह भविष्य के बारे में भी सटीक भविष्यवाणी करता है। यही कारण है कि नयूमेरोलॉजी अब काफी पॉपुलर हो गया है। यहां जिन खास 3 तारीखों में जन्मे और बेहद सफल बिजनेस मैन होने की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

कमाते हैं अपार धन

यहां जिन खास 3 तारीखों में जन्मे और बेहद सफल बिजनेस मैन होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 को बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और बुध को व्यापार, बुद्धि, संचार और धन लाभ का कारक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 5 वाले व्यक्ति अक्सर तेज दिमाग, बहुमुखी प्रतिभा और व्यापारिक कुशलता के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Flirty Zodiac Signs: फ्लर्ट करने में आगे होते हैं इन 3 राशियों के लोग

विज्ञापन

मूलांक 5 की तारीखें

मूलांक 5 की 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति कई क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और विभिन्न प्रकार के कामों में सफल होते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, इनमें बातचीत करने और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता होती है। यही कारण है, ये लोग अच्छे मैनेजर, सफल सेल्स एग्जक्यूटिव और समय के साथ नामी बिजनेस टायकून बनते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की जन्म तारीख का योग करने पर अंतिम अंक 5 आता है, उनका मूलांक 5 होता है। ये हैं, किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख।

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले व्यक्तियों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। अंक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यक्तित्व, सुंदरता, बुद्धि, तर्क शक्ति, संचार, व्यापार, बिजनेस में धनलाभ, साझेदारी, और परिवर्तन का कारक माना गया है। यही कारण है, मूलांक 5 वाले लोग अक्सर बुद्धिमान, बहुमुखी प्रतिभाशाली, जिज्ञासु और धनी होते हैं।

विज्ञापन

मूलांक 5 के लिए बेस्ट प्रोफेशन

मूलांक 5 की किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीखों में इस दुनिया आए व्यक्ति बुध ग्रह के प्रभाव से इन फील्ड्स में काफी सफल होते हैं:

  • व्यापार: बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग व्यापार में काफी सफल होते हैं और अपार धन कमाते हैं।
  • लेखन: इनमें लिखने की प्रतिभा होती है और ये अच्छे और प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार या ब्लॉगर बनते हैं।
  • इंफ्लुएंसर: ये लोग दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। यही कारण है ये लोग इंफ्लुएंसर और अच्छे सेल्सपर्सन बनते हैं।
  • शिक्षा: ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।
  • संचार: ये लोग मीडिया, विज्ञापन या जनसंपर्क के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola