Numerology: जन्म तारीख में अलग-अलग तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक अलग होता है. जन्म तारीख के अकों को जोड़कर मूलांक का पता कर सकते हैं. किसी का जन्म 18 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 8 यानी 9 होगा. इसी तरह सभी का मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का किसी ग्रह से संबंध होता है और व्यक्ति पर उसका असर होता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ही जल्दी आहत हो जाते हैं और भावुक होते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
भावुक स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. इन लोगों पर चंद्रमा का असर होता है. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्र देव को भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक मानते हैं इन्हीं कारणों से 2 मूलांक वाले लोग भावुक होते हैं और जल्दी बुरा मान जाते हैं.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: काला, भूरा या लाल तिल? चेहरे के निशान बताएंगे सीक्रेट, जानिए क्या आप भी हैं लकी?
यह इमोशनल होने के कारण किसी की बात का जल्दी बुरा मान जाते हैं. ऐसे में यह लोग बाहर से शांत रहते हैं लेकिन अंदर से टूट जाते हैं. यह अचानक से उदास हो जाते हैं और तनाव और चिंता का शिकार हो जाते हैं. इसके अलावा इन लोगों में कई खासियत भी होती हैं. यह लोग रिश्तों को लेकर केयरिंग और समझदार होते हैं. यह दिखावे को पसंद नहीं करते हैं यह सच्ची भावना को पसंद करते हैं.
मूलांक 2 वालों के लिए उपाय
मूलांक 2 के लोगों को सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करें. सफेद चीजों जैसे चावल और चीनी का दान करें. आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines