Numerology: इन 5 तारीखों में जन्मे लोगों को बर्दाश्त नहीं होता झूठ, बेईमानी और फरेब

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग अपनी जन्मतिथि के प्रभाव के कारण झूठ, बेईमानी और फरेब से बहुत घृणा करते हैं। आइए जानते हैं, इस शास्त्र के अनुसार किन तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों को झूठ और फरेब बर्दाश्त नहीं होता है और क्यों?

Numerology (5)
विज्ञापन

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक विलक्ष्ण शास्त्र है, जो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उनके गुणों और विशेषताओं को उजागर करता है। इस शास्त्र के मुताबिक किसी तारीख विशेष में पैदा हुए व्यक्ति झूठ और धोखे के प्रति काफी संवेदनशील और संजीदा होते हैं। वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि किस तारीख को जन्मे लोग झूठ बोलने वालों और फरेब करने वालों से नफरत करते हैं?

महीने की 10 तारीख को पैदा हुए लोग

किसी महीने की 10 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति स्वभाव से सरल होते हैं। ईमानदारी उनके चरित्र का मुख्य आधार होती हैं। साथ ही वे खुल कर बोलने में यकीन रखते हैं। ये वास्तविक संबंध का सम्मान करते हैं। रिश्तों में कुछ भी छिपाना या झूठ बोलना इन्हें बहुत नागवार लगता है। ये न खुद ऐसा करने के लिए सोचते हैं और न ही किसी दूसरे व्यक्ति से ऐसी उम्मीद रखते हैं। ऐसा करने करने वालों से इन्हें घृणा होती है।

Advertisment

महीने की 18 तारीख को जन्मे लोग

महीने की 18 तारीख को जन्मे जातक बंटवारे में यकीन नहीं रखते हैं। ये दिल जीतने और रिश्तों में विश्वास जगाने में काफी अच्छे होते हैं। ये सोच और कर्म दोनों में सच्चाई और साफगोई के साथ विचारों में खुलापन रखते हैं। ये लोग रिश्ते हों या काम या फिर व्यवहार, हर समय सादगी और पारदर्शिता का पालन करते हैं। कोई बात या कुछ छिपाने वाले या झूठ बोलने वाले लोगों से इनकी बिल्कुल नहीं बनती है।

महीने की 29 तारीख को जन्मे लोग

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी महीने की 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति बहुत ही समझदार, संवेदनशील और सहानुभूतिशील होते हैं। ये खुद तो सच बोलते ही है और दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। साथ ही, इनमें एक बहुत खास प्रवृत्ति होती है, वह यह कि वे बेईमानी और प्रामाणिकता का पता लगाने में सक्षम होते हैं। यदि ये जान जाते हैं कि कोई झूठ बोल रहा है या धोखा दे रहा है, तो इनको वैसे लोगों से नफरत हो जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ