---विज्ञापन---

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं जबरदस्त ‘मेमोरी पावर’ के धनी

Numerology: न्यूमेरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार, किसी भी महीने की कुछ खास तारीखों को जन्म लेने वाले व्यक्ति 'मेमोरी पॉवर' यानी किसी चीज को याद रखने की क्षमता के मामले में 'गॉड गिफ्टेड होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों में पैदा हुए लोगों की मेमोरी पॉवर बहुत अच्छी होती है?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष संख्याओं की गणना और विश्लेषण कर भविष्यवाणी का प्राचीन शास्त्र है। यह शास्त्र किसी व्यक्ति के जन्मदिन के आधार पर उसकी पर्सनालिटी के बारे में आश्चर्यजनक जानकारियां देने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि किन तारीखों को जन्मे लोगों की याददाश्त बहुत अच्छी और जबरदस्त होती है?

3 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 3 तारीख को होता है, उनमें कुछ भी, चाहे वह कोई चीज हो, किताबी ज्ञान हो, कोई फैक्ट हो या फोटो आदि, याद रखने की क्षमता जन्मजात होती है। बरसों बाद भी वे किसी तथ्य या अनुभव को अविश्वसनीय रूप से पूरी स्पष्टता और विस्तार में बता सकते हैं।

---विज्ञापन---

12 तारीख को जन्मे लोग

किसी महीने की 12 तारीख को पैदा हुए लोगों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इन लोगों में सीखने की रूचि और तत्परता नेक्स्ट लेवल पर होती है। केवल यहीं वे जानकारियों को कुछ इस तरह से सोख लेते हैं, ऐसे एक स्पंज पानी को सोख लेता हैं। ये ऐसे गॉड गिफ्टेड लोग होते हैं, जिनकी याद रखने की शक्ति बहुत जबरदस्त होती है।

21 तारीख को पैदा होने वाले व्यक्ति

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म 3 तारीख को होता है, वैसे लोगों की स्मृति यानी मेमोरी पॉवर उनके अनुभर और भावना से जुड़ी होती हैं, जो उनके ज्ञान और अनुभव को प्रभावी ढंग से याद रखने में मददगार सिद्ध होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 16 मई से खुलेगा 3 राशियों की तरक्की का रास्ता, शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से होगा सकारात्मक असर

30 तारीख को इस दुनिया में आए लोग

किसी महीने की 30 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों के बारे में न्यूमेरोलॉजी का मानना है कि ये लोग बड़ी सूक्ष्मता से किसी चीज का ऑब्जरवेशन करने की प्रवृत्ति रखते हैं और इनकी एकाग्रता भी कमाल के होती है। यही कारण है कि इनकी याददाश्त जबरदस्त होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 19 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, वृषभ राशि में गुरु-सूर्य-शुक्र बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 12, 2024 02:22 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola