Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में नंबर का खास महत्व है। चाहे वो भाग्यांक, मूलांक, डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर ही क्यों न हो। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नंबरों का सेहत, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नंबरों की मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि आपके लिए कौन-सा प्रोफेशन ज्यादा अच्छा रहेगा।
जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति मेहनत करता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी नौकरी या बिजनेस में वो सक्सेस नहीं मिलती है, जिसकी उसे चाहत होती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में सही प्रोफेशन का चयन करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि मोबाइल नंबर से कैसे आप अपना सही प्रोफेशन चुन सकते हैं, जिसमें आपको कामयाबी जल्द मिल सके।
मोबाइल नंबर से ऐसे जानें सही प्रोफेशन
सबसे पहले एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखें। फिर उसका टोटल करें और आखिर में उसे सिंगल डिजिट में ले आएं। उसके बाद नीचे दिए हुए नंबर से आप अपना सही प्रोफेशन चेक कर सकते हैं।
नंबर 1
सीईओ, टीम लीडर, बिजनेसमैन, सरकारी नौकरी, खिलाड़ी या डॉक्टर का करियर चुनना नंबर 1 के लोगों के लिए सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
नंबर 2
कलाकार, शेफ, गायक, रिलेशनशिप कोच, टीचर, डिजाइन या टैरो कार्ड रीडर का प्रोफेशन चुनना नंबर 2 के लोगों के लिए सही रहेगा।
नंबर 3
शिक्षक, तांत्रिक, लेखक, रियल एस्टेट एजेंट, कलाकार, डॉक्टर या मोटिवेशनल स्पीकर का प्रोफेशन चुनना नंबर 3 के लोगों के ज्यादा अच्छा रहेगा।
नंबर 4
इंजीनियरिंग, आईटी क्षेत्र, अकाउंटेंट, ज्योतिष, स्टॉक मार्केट, सेना, सीए या कानूनी क्षेत्र में करियर बनाना नंबर 4 के लोगों के लिए सही रहेगा।
नंबर 5
फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट, मोटिवेशनल स्पीकर, पत्रकार, वकील या मार्केटिंग क्षेत्र में नंबर 5 के लोग अपना करियर बना सकते हैं।
नंबर 6
फैशन डिजाइनर, कलाकार, डॉक्टर, इंटीरियर डिजाइनर, रेस्तरां मालिक, शेफ या ऑनलाइन व्यवसाय का करियर चुनना नंबर 6 के लोगों के लिए सही रहेगा।
नंबर 7
ज्योतिष विशेषज्ञ, जासूस, शिक्षक, डॉक्टर, कला, खेल, कृषि या वैज्ञानिक का करियर चुनना नंबर 7 के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
नंबर 8
बैंकिंग, सरकारी नौकरी, वित्त, विज्ञान, कानून, बिजनेसमैन या सीए बनना नंबर 8 के लोगों के लिए सही रहेगा।
नंबर 9
डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, रियल एस्टेट, खेल, राजनेता या सरकारी कर्मचारी का करियर भी इस नंबर के लोग चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शनि, बुध और शुक्र गोचर से इन 5 राशियों को होगा भारी नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
10 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
11 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
12 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
15 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
16 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
19 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines