Numerology: प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि और भाग्यांक का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अंक शास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ के अनुसार ही हर व्यक्ति के ग्रह और लकी देवता पहले से निर्धारित होते हैं। यदि व्यक्ति अपनी डेट ऑफ बर्थ के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करता है, तो उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं डेट ऑफ बर्थ के अनुसार किन-किन जातकों को कौन-कौन से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
1, 10, 19, या 28
यदि आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19, या 28 है, तो आपके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ आपके लिए भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा।
4, 13, 22, या 31
किसी भी माह की 4, 13, 22, या 31 डेट को जन्मे जातकों का स्वामी पापी ग्रह राहु को माना जाता है। यदि आप लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली, धन और वैभव का सदा वास रहेगा।
2, 11, 20, या 29
यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20, या 29 है, तो आपका स्वामी मन के कारक ग्रह चंद्र देव हैं। यदि आप चंद्र देव के अलावा नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आपको पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
5, 14, या 23
जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 5, 14, या 23 है, उनका स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। यदि आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो आपके लिए भगवान राम की पूजा करना शुभ रहेगा। राम जी के आशीर्वाद से आपके जीवन में कभी भी सुख-शांति की कमी नहीं रहेगी।
09, 18 या 27
किसी भी माह की 09, 18 या 27 डेट को जन्मे जातकों का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। आप लोगों के लिए हनुमान जी की उपासना करना शुभ रहेगा। यदि आप रोजाना बजरंग बली की उपासना करते हैं, तो आपको भय, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा आदि से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
6, 15, या 24
किसी भी महीने की 6, 15, या 24 डेट को जन्मे लोगों का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
3, 12, 21, या 30
जिन लोगों की जन्मतिथि 3, 12, 21, या 30 है, गुरु बृहस्पति को उनका स्वामी माना जाता है। आप लोगों के लिए विष्णु जी की पूजा करना शुभ रहेगा।
8, 17, या 26
यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 8, 17, या 26 है, तो आपके स्वामी शनि ग्रह हैं। यदि आप नियमित रूप से शनिदेव और शिव जी की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।
7, 16, या 25
जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 7, 16, या 25 है, पापी ग्रह केतु को उनका स्वामी माना जाता है। यदि आप रोजाना सच्चे मन से भगवान गणेश की उपासना करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार चुनें करियर, जल्द मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
5 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines