Chandra Darshan 2025: आज है चंद्र दर्शन, जानें चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और महत्व

Chandra Darshan 2025: हिंदू धर्म में चंद्रमा को बेहद शुभ और पूजनीय माना जाता है. कई सारे व्रत-त्योहार चंद्रमा को समर्पित होते हैं. चंद्रमा के दर्शन करना शुभ माना जाता है. इस महीने चंद्र दर्शन 22 नवंबर 2025 यानी आज किया जाएगा. इस दिन चंद्रमा के दर्शन का खास महत्व होता है.

Chandra Darshan 2025

Photo Credit- News24GFX

Chandra Darshan 2025: अमावस्या तिथि के बाद अगले दिन चंद्रमा के दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है. नवंबर महीने में चंद्र दर्शन 22 तारीख को किया जाएगा. हिंदू धर्म में चांद को देवता के तौर पर पूजा जाता है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की पूजा करने से शांति, सुख, सौंदर्य, आकर्षण बढ़ता है. इस बार चंद्र दर्शन 22 नवंबर यानी आज है चलिए आपको चंद्रोदय के समय, पूजा विधि और महत्व के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

चंद्र दर्शन का समय

विज्ञापन

चंद्र दर्शन के दिन यानी 22 नवंबर 2025 को शाम को 5 बजकर 25 मिनट पर चंद्र दर्शन का समय शुरू होगा. आप शाम को 6 बजकर 39 मिनट तक चंद्र दर्शन कर सकते हैं. यह समय चंद्र दर्शन के लिए शुभ रहेगा. चंद्र दर्शन के लिए कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय प्राप्त होगा. चलिए चंद्र दर्शन के साथ ही चंद्र देव पूजन विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

चंद्र देव पूजा विधि

चंद्र दर्शन के दिन पूजा करने के लिए शाम को दोबारा से स्नान आदि कर साफ सफेद रंग के कपड़े पहन लें. इसके बाद चंद्र देवता को सफेद फूल, कच्चा दूध, अक्षत आदि जल में डालकर अर्घ्य दें. आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ‘ॐ चं चंद्राय नमः’ अथवा ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें. चंद्र देव को खीर का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

विज्ञापन

चंद्र दर्शन का महत्व

अमावस्या के बाद प्रतिपदा तिथि पर चंद्र दर्शन करना शुभ होता है. चंद्रमा को शांति का प्रतीक माना जाता है. चंद्रमा मन का कारक होता है. चंद्रमा के दर्शन करने से मन की अशांति दूर होती है. इससे क्रोध, चिंता और उलझनों से मुक्ति मिलती है. मान्यताओं के अनुसार, चंद्र दर्शन करने और चांद की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ