Nimbu Mirchi Astro Tips: सनातन धर्म के लोगों के लिए बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा, काला-जादू और टोना-टोटका आदि का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जब व्यक्ति पर इन चीजों को प्रभाव होता है, तो उसे जीवन में सफलता नहीं मिलती है। इसके अलावा उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं।
बुरी नजर से बचने का सबसे सरल व आम टोटका नींबू-मिर्च का है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर, दुकान या अपने कार्यस्थल के बाहर नींबू-मिर्च को टांगने से घर-परिवार व काम को बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा तंत्र-मंत्र और टोटके में भी खासतौर पर नींबू-मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्च को टांगते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए विस्तार से जानते हैं नींबू-मिर्च से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में।
गेट पर किस तरफ नींबू-मिर्च टांगना शुभ होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान के बाहर एक नींबू के साथ तीन, पांच या सात मिर्च को काले धागे के साथ बांधना चाहिए। इसके अलावा नींबू को या तो सबसे नीचे रखें या फिर बीच में। शुरू में कभी भी नींबू को नहीं लगाना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार के बीच में नींबू-मिर्च लगाना शुभ होता है। इससे आते-जाते लोगों की इस पर नजर पड़ेगी। वहीं, जब कोई व्यक्ति घर में प्रवेश करेगा, तो तब भी उसकी नजर इस पर पड़ेगी। इससे ये होगा कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा। इसके अलावा परिवारवालों को बुरी नजर भी नहीं लगेगी।
ये भी पढ़ें- केतु के नक्षत्र परिवर्तन से ये 5 राशियां होंगी मालामाल! सोने की तरह चमकेगी किस्मत
किस दिन घर के बाहर नींबू-मिर्च टांगना चाहिए?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नींबू-मिर्च को हमेशा शनिवार या मंगलवार के दिन सुबह या शाम के समय टांगना चाहिए। वहीं, अमावस्या के दिन कभी भी नींबू-मिर्च को नहीं टांगना चाहिए। इससे घर में बुरी शक्तियों का वास हो सकता है। इसके अलावा घर पर हमेशा अपने हाथों से ही नींबू-मिर्च को टांगना चाहिए। कभी भी किसी नौकर व अनजान व्यक्ति के हाथ से नींबू-मिर्च को नहीं लगवाना चाहिए।
नींबू-मिर्च टांगने का धार्मिक कारण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर के बाहर नींबू-मिर्च टांगने से घरवालों को बुरी नजर नहीं लगती है। दरअसल, नींबू खट्टा होता है, जबकि मिर्च का स्वाद तीखा होता है। जब ये दोनों गुण मिलते हैं, तो इससे व्यक्ति को एकाग्र करने में परेशानी होती है और उसका ध्यान नहीं लगता है। ऐसे में घर पर बुरी नजर नहीं लगती है।
नींबू-मिर्च टांगने का वैज्ञानिक कारण
वहीं, नींबू-मिर्च को घर के बाहर टांगने का एक वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, नींबू के खट्टेपन और मिर्च के तीखापन से तेज गंध आती है, जिससे दरवाजे पर मक्खी-मच्छर नहीं बैठते हैं। इससे बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- शनि से बचने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
10 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
14 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
16 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines