Holi 2025 For New Bride: रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। लोग रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होने के लिए बेसब्र हैं। लेकिन इस त्योहार से जुड़ी कुछ मान्यताएं और प्रथाएं भी हैं। आपने सुना होगा कि कई जगहों पर नई-नवेली दुल्हन का ससुराल में पहली होली मनाना वर्जित होता है। कई बार दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों? आइए जान लेते हैं कि क्या वजह है जो दुल्हन को पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए।
दुल्हन के लिए खास होती है पहली होली
दुल्हन के लिए हर पहला त्योहार बेहद खास होता है। लेकिन होली के बारे में ये धारणा है कि उन्हें पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। हालांकि ऐसा सभी जगहों पर नहीं है, कुछ ही जगहों पर ऐसी प्रथा है। खासतौर पर यूपी में इस प्रथा को माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए होली के दिन करें ये खास उपाय, चमक जाएगी किस्मत
क्यों नहीं मनानी चाहिए पहली होली ससुराल में
अब ये जान लेते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है कि नई-नवेली दुल्हन को पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। दरअसल ऐसी मान्यता है कि यदि सास और बहू एक साथ होलिका दहन देखती हैं तो उनके रिश्तों में दरार आती है। लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ते हैं।
बढ़ सकता है तनाव
मान्यता है कि सास-बहू के रिश्तों में यदि तकरार हो तो उससे आने वाले समय में तनाव बढ़ जाता है। ये भी माना जाता है कि पहली होली दुल्हन मायके में मनाए तो इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही सभी घरवालों के रिश्ते में मजबूती आती है। वहीं एक और धारणा है जो कहीं न कहीं सटीक रहती है कि शादी के तुरंत बाद दुल्हन ससुराल में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती है। ऐसे में मायके में होली मनाने का चलन है जिसे प्रथा का नाम दे दिया गया है।
क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को भी ससुराल में नहीं मनानी चाहिए होली
कहीं-कहीं ये भी मान्यता है कि जो महिला गर्भवती होती हैं उन्हें भी ससुराल में होली नहीं मनानी चाहिए। माना जाता है कि यदि प्रेग्नेंट महिला मायके में होली मनाती है तो इससे होने वाला बच्चा बहुत सुंदर और बुद्धिमान पैदा होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: Ind vs Aus: ज्योतिषवाणी से जानें भारत-आस्ट्रेलिया में किसकी होगी जीत?
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
8 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines