दुल्हन को क्यों नहीं मनानी चाहिए ससुराल में पहली होली? सास-बहू से जुड़ी है वजह

Holi 2025 For New Bride: कई जगहों पर ऐसी मान्यता है कि नई-नवेली दुल्हन को ससुराल में पहली होली नहीं मनानी चाहिए। लेकिन क्यों? आइए जान लेते हैं इस बारे में सब कुछ विस्तार से साथ ही इससे जुड़े धार्मिक और सामाजिक पहलू।

Holi 2025 For New Bride

Holi 2025 For New Bride

Holi 2025 For New Bride: रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। लोग रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होने के लिए बेसब्र हैं। लेकिन इस त्योहार से जुड़ी कुछ मान्यताएं और प्रथाएं भी हैं। आपने सुना होगा कि कई जगहों पर नई-नवेली दुल्हन का ससुराल में पहली होली मनाना वर्जित होता है। कई बार दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों?  आइए जान लेते हैं कि क्या वजह है जो दुल्हन को पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए।

विज्ञापन

दुल्हन के लिए खास होती है पहली होली

दुल्हन के लिए हर पहला त्योहार बेहद खास होता है। लेकिन होली के बारे में ये धारणा है कि उन्हें पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। हालांकि ऐसा सभी जगहों पर नहीं है, कुछ ही जगहों पर ऐसी प्रथा है। खासतौर पर यूपी में इस प्रथा को माना जाता है।

विज्ञापन

क्यों नहीं मनानी चाहिए पहली होली ससुराल में

अब ये जान लेते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है कि नई-नवेली दुल्हन को पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। दरअसल ऐसी मान्यता है कि यदि सास और बहू एक साथ होलिका दहन देखती हैं तो उनके रिश्तों में दरार आती है। लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ते हैं।

विज्ञापन

बढ़ सकता है तनाव

मान्यता है कि सास-बहू के रिश्तों में यदि तकरार हो तो उससे आने वाले समय में तनाव बढ़ जाता है। ये भी माना जाता है कि पहली होली दुल्हन मायके में मनाए तो इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही सभी घरवालों के रिश्ते में मजबूती आती है। वहीं  एक और धारणा है जो कहीं न कहीं सटीक रहती है कि शादी के तुरंत बाद दुल्हन ससुराल में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती है। ऐसे में मायके में होली मनाने का चलन है जिसे प्रथा का नाम दे दिया गया है।

क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को भी ससुराल में नहीं मनानी चाहिए होली

कहीं-कहीं ये भी मान्यता है कि जो महिला गर्भवती होती हैं उन्हें भी ससुराल में होली नहीं मनानी चाहिए। माना जाता है कि यदि प्रेग्नेंट महिला मायके में होली मनाती है तो इससे होने वाला बच्चा बहुत सुंदर और बुद्धिमान पैदा होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ