---विज्ञापन---

Religion angle-right

माता दुर्गा को भूलकर भी अर्पित ने करें ये 5 फल!

नवरात्रि में देवी पूजन में कुछ फलों को शामिल करना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इन फलों को देवी को अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को माता के क्रोध का भागी बनना पड़ता है।

---विज्ञापन---

नवरात्रि में लोग माता को प्रसन्न करने के लिए भोग में फल भी अर्पित करते हैं। माता को सेब, अनार, केला, नारियल, बेल, आम, अंगूर, शरीफा, सिंघाड़ा आदि फल पसंद हैं। इन फलों को अर्पित करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, देवी को कुछ फल अर्पित करने की मनाही है।

माना जाता है कि माता रानी को खट्टे और तामसिक फल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से देवी नाराज हो सकती है और व्यक्ति को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि देवी को कौन से फल नहीं अर्पित करने चाहिए।

---विज्ञापन---

माता को न अर्पित करें ये फल

अंजीर- देवी माता को अंजीर कभी नहीं अर्पित करना चाहिए। अंजीर को तामसिक फल माना गया है। इस कारण इसे माता को अर्पित नहीं किया जाता है।

नींबू- नींबू का उपयोग मुख्य रूप से तांत्रिक पूजा में होता है। इस कारण यह दुर्गा माता की सात्विक पूजा में अर्पित नहीं किया जाता है।

---विज्ञापन---

करौंदा- यह अत्यधिक खट्टा फल होता है। इस कारण इसको माता को कभी भी अर्पित नहीं करना चाहिए।

इमली- इमली को भी खट्टे फलों में गिना जाता है। इस कारण इसको कभी भी देवी दुर्गा को अर्पित नहीं किया जाता है।

---विज्ञापन---

सूखा नारियल- पानी वाला नारियल माता को चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन सूखा नारियल देवी माता को अर्पित नहीं करना चाहिए।

बासी और कटे हुए फल- देवी माता को बासी और कटे हुए फल भी अर्पित नहीं करने चाहिए। देवी-देवता को हमेशा ताजे हुए फल ही चढ़ाने चाहिए।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- शादी के बनेंगे योग और बाधाएं होंगी दूर, नवरात्रि के छठे दिन ऐसे कर लें मां कात्यायनी का पूजन!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 12:46 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola