विपत्तियां लाता है बालकनी में रखा ये सामान,आज ही कर दें घर से आउट!

वास्तु के अनुसार घर की बालकनी में कुछ सामानों को रखना बेहद अशुभ होता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि अगर इन चीजों को बालकनी में रखा जाए तो घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।

vastu tips

vastu tips

वास्तुशास्त्र में घर के सभी हिस्सों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इनको लेकर नियम भी बताए गए हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि किस जगह पर क्या चीज रखी जानी चाहिए और क्या नहीं रखी जानी चाहिए। किसी घर में उसकी छत और बालकनी काफी अहम होती है। अगर इस जगह पर गलत चीजें रख दी जाएं तो घर में वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन

घर की बालकनी की दिशा हमेशा वायव्य, उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में ही उत्तम मानी जाती है। इस दिशा को छोड़कर अन्य किसी भी दिशा में बालकनी होना वास्तु दोष निर्मित करता है। अगर घर पश्चिममुखी है तो उत्तर या पश्चिम दिशा में बालकनी होना शुभ होता है। इसी प्रकार अगर उत्तरमुखी घर है तो बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना गया है। दक्षिणमुखी घर में बालकनी दक्षिण या पूर्व की ओर होनी चाहिए। उत्तर दिशा में बालकनी होने से घर में धन और समृद्धि आती है। इसके अलावा कुछ ऐसा सामान भी है, जो आपको अपनी बालकनी में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

बालकनी में नहीं रखना चाहिए ये सामान!

  • घर की बालकनी में कभी भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए।
  • बालकनी में धूल-मिट्टी आदि पेड़-पौधों के पत्ते नहीं होने चाहिए।
  • बालकनी में बांस, जंग लगा सामान और टूटा फर्नीचर नहीं रखना चाहिए।
  • बालकनी में कभी भी रस्सी का बंडल नहीं रखा जाना चाहिए।
  • बालकनी में कभी भी टूटे गमले से बर्तन नहीं रखने चाहिए।
  • अगर बालकनी रेलिंग या टाइल्स टूटी हो तो उसे रिपेयर करा लेना चाहिए। ऐसी बालकनी शुभ नहीं मानी जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ