---विज्ञापन---

Religion angle-right

पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां!

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के कुछ नियम बताए गए हैं। माना गया है कि इन नियमों का पालन न करने से पूजा का फल नहीं मिलता है। अग्नि पुराण, गरुड़ पुराण आदि कई पुराणों और शास्त्रों में पूजा करने को लेकर नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि पूजा के समय क्या काम नहीं करने चाहिए।

---विज्ञापन---

सभी धर्मों में ईश्वर की भक्ति का महत्व बताया गया है। इसी प्रकार हिंदू धर्म में भी भगवान की पूजा परमात्मा की कृपा पाने और अपने मन की इच्छा को पूरी करने के लिए एक कुंजी बताई गई है। कुछ लोगों को इस बात की काफी अधिक शिकायत होती है कि वे पूजा तो करते हैं, लेकिन उसका फल उनको नहीं मिलता है। वो इसका कारण समझ नहीं पाते हैं।

मनुस्मृति, अग्नि पुराण, स्कंद पुराण, देवी भागवत पुराण, भगवद गीता और वास्तु शास्त्र में भगवान के पूजन को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जो भी नियमों से और पूरे मन से ईश्वर की भक्ति करता है, वह सभी भोगों को भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति करता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से नियम हैं, जो हर व्यक्ति को पूजा के समय अपनाने चाहिए।

---विज्ञापन---

पूजा के समय न करें ये काम

  • पूजा के समय कभी भी अगरबत्ती का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगरबत्ती में बांस होता है और बांस को जलाना अशुभ माना जाता है।
  • भगवान को स्नान कराते समय सिर्फ उंगलियों का ही प्रयोग करें। इस दौरान अंगूठे को प्रयोग में न लें।
  • पूजा के दौरान धूप, दीप जलाने वाली माचिस की तीली को फूंक मारकर न बुझाएं। ऐसा करने से दुर्भाग्य का आगमन होता है।
  • हमेशा पूजा भगवान गणेश से शुरू करें। भगवान को कभी भी तुलसी दल अर्पित न करें।
  • दीपक जलाकर जमीन पर न रखें। इसके साथ ही दीपक से दूसरा दीपक या धूपबत्ती न जलाएं। वहीं, एक ही माचिस की तीली से दो चीजें न जलाएं।
  • पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल अगर सूख गए हैं तो इन्हें कूड़े में न फेंके, बल्कि इनको बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • भगवान शालिग्राम को चावल अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- चैती छठ पूजा की हुई शुरुआत, जानिए क्या है इसका महत्व?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2025 09:53 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola