Neem Karoli Baba: हनुमान चालीसा की तरह राम रक्षा स्तोत्र को असरकारी मानते थे नीम करोली बाबा, सुनने मात्र से कट जाते हैं पाप!

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा हनुमान चालीसा को हनुमान जी की भक्ति और साधना का सबसे प्रभावशाली साधन मानते थे, लेकिन उन्होंने राम रक्षा स्तोत्र को भी हनुमान चालीसा की तरह असरकारी बताया है। आइए जानते हैं, राम रक्षा स्तोत्र का महत्व और इससे जुड़ी उपयोगी बातें।

neem-karoli-baba-ki-seekh

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा, जिन्हें नीब करौरी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, आधुनिक भारत के एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे। वे भगवान हनुमान के अनन्य भक्त थे और उनका जीवन हनुमान जी की भक्ति और सेवा को समर्पित था। उनकी साधना, सादगी और अलौकिक चमत्कारों के कारण उन्हें ‘कलियुग में भगवान हनुमान का साक्षात अवतार’ माना गया है। उनका प्रमुख आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल के पास ‘कैंची धाम’ में स्थित है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु उनकी समाधि के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं।

नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा को हनुमान जी की साधना के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और जाप को सबसे बताया है। वे हनुमान चालीसा को हनुमान जी की भक्ति और साधना का सबसे प्रभावशाली साधन मानते थे। उन्होंने यह भी कहा है कि हनुमान चालीसा का एक-एक दोहा और चौपाई महामंत्र है और इनमें जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है।

एक महान हनुमान भक्त होने के कारण वे राम रक्षा स्तोत्र के पाठ और जाप में लीं रहते थे। उन्होंने राम रक्षा स्तोत्र को हनुमान चालीसा की तरह असरकारी बताया है। उन्होंने कहा है कि राम रक्षा स्तोत्र में भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त करने का अमोघ माध्यम छिपा है, इसे सुनने मात्र से पाप कट जाते हैं। आइए जानते हैं, राम रक्षा स्तोत्र का महत्व और इससे जुड़ी उपयोगी बातें।

शक्तिशाली और चमत्कारी प्रार्थना

नीम करोली बाबा के अनुसार, प्रभु श्रीराम की स्तुति में रचित ‘राम रक्षा स्तोत्र’ एक अत्यंत शक्तिशाली और चमत्कारी प्रार्थना है। उनका कहना था कि इसका नित्य पाठ करने से व्यक्ति के मन में सकारात्मकता का संचार होता है और उसके चारों ओर सुरक्षा का एक दिव्य कवच निर्मित हो जाता है। यह स्तोत्र जीवन को हर प्रकार के संकट से बचाने में सहायक होता है।

मिलती है हर डर और भय से मुक्ति

राम रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ करने से श्री हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। इस स्तोत्र के नित्य पाठ से व्यक्ति के मन से सभी प्रकार के भय समाप्त हो जाते हैं, जिससे वह निर्भय और निडर होकर जीवन जी सकता है।

मिट जाता है मंगल ग्रह का दोष

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से मंगल ग्रह के कुप्रभाव समाप्त हो जाते हैं। नित्य पाठ से व्यक्ति को दीर्घायु, संतान सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। यह स्तोत्र जीवन को कष्टों और परेशानियों से दूर रखता है।

शरणागत की रक्षा करते हैं श्रीराम

जो व्यक्ति नियमित रूप से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करता है, वह अनेक प्रकार की विपत्तियों से बचा रहता है। इस पाठ के माध्यम से व्यक्ति प्रभु श्रीराम की शरण में आता है, और अपने शरणागत की रक्षा करना उनका धर्म है। श्रीराम अपने भक्तों को हर संकट से बचाते हैं और उनका मार्ग प्रशस्त करते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ