---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि के दौरान नहीं किए जाते ये शुभ काम! जानें धार्मिक मान्यता

चैत्र नवरात्रि 2025 शुरू होने वाले हैं। इन 9 दिनों में देवी मां के अलग-अलग रूपों की की पूजा-अर्चना की जाती है। क्या आप जानते हैं कि इन पावन दिनों में कुछ शुभ काम करने की मनाही होती है तो कुछ मांगलिक कार्यों का करना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए नवरात्रि में कौन-कौन से शुभ कार्य वर्जित हैं और किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू होने वाले हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सच्चे मन से और विधि-विधान से माता की पूजा की जाए तो  देवी मां का आशीर्वाद मिलता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के पावन दिनों में कुछ शुभ काम करना वर्जित माना जाता है और कुछ काम करना बेहद शुभ भी माना जाता है। आइए जान लेते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें करने की मनाही होती है और उनके बारे में भी जिन्हें नवरात्रि में करना शुभ माना जाता है।

ये काम करना होता है अशुभ

साल में चार नवरात्रि आते हैं दो गुप्त और दो सामान्य। अभी तो चैत्र नवरात्रि आने वाले हैं और इसके बाद शारदीय नवरात्र आते हैं। एक तरफ को नवरात्रि के दिनों को पावन दिन कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर इन दिनों में कुछ शुभ काम करने की मनाही भी होती है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि में शादी, ब्याह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि शारदीय नवरात्रि के दौरान दशहरे वाले दिन शादी की जा सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शनि देव की कृपा या साढ़ेसाती का प्रकोप! जानें 2025 के शनि गोचर का 12 राशियों पर पड़ेगा क्या असर?

ये काम करना होता है शुभ

नवरात्रि में जहां एक तरफ तो शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। वहीं कुछ काम करना शुभ भी माना जाता है। जैसे मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार और ग्रह प्रवेश आदि करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन दिनों में सूर्य उत्तरायण होता है, और कहा जाता है कि इन दिनों में ऐसे कार्य करने से देवी मां का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा ग्रह दोष के प्रभाव भी कम होते हैं।

---विज्ञापन---

नवरात्रि में क्यों नहीं होते शादी-ब्याह

अब सवाल ये उठता है कि नवरात्रि के दिनों को पवित्र दिन माना जाता है तो इसमें शादी-ब्याह आदि क्यों नहीं होते। इसके पीछे धार्मिक कारण है कि नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में शादी करना ही वर्जित होता है ताकि पवित्रता का पालन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: मंगल की राशि पर शनि होंगे मेहरबान, 29 मार्च से चमक जाएगी सोई किस्मत

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2025 12:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola