Navratri 2024: नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दौरान देवी मां की आराधना का विशेष महत्व होता है। पूरी नवरात्रि में भक्ति का अद्भुत माहौल रहता है। कहते हैं, यदि देवी मां किसी व्यक्ति पर अपनी थोड़ी भी कृपा कर देती हैं, सात पुश्तों तक उसकी दौलत और शोहरत बनी रहती है। वहीं, नवरात्रि की रात बेहद चमत्कारी मानी जाती है। यह महापर्व आज गुरुवार 3 अक्टूबर से आरंभ हो चुका है और अगले 10 दिनों तक चलता रहेगा। मान्यता है कि नवरात्रि की रात में किए जाने वाले कुछ उपायों से माता रानी की कृपा बरस सकती है और किस्मत चमक आ सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?
नवरात्रि की रात करें ये काम, मां दुर्गा कर देंगी मालामाल
आर्थिक और व्यापारिक उन्नति के उपाय: नवरात्रि की रात मां दुर्गा के आगे शुद्ध घी का चौमुखी दीपक जलाएं और उसमें 4 लौंग डाल दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।
धन आमद के उपाय: यदि आप धन संकट परेशान हैं, तो यह उपाय अवश्य करें। नवरात्रि की रात लाल कपड़े में पान के पत्ते और सिक्के बांधकर मां दुर्गा के आगे रख दें। फिर लाल कपड़े की पोटली को तिजोरी में रख दें। इससे धन से जुड़ी समस्याएं जल्द ही दूर होने लगेगी।
समृद्धि में वृद्धि के उपाय: नवरात्रि की रात मां दुर्गा को केसर की खीर और मिश्री का भोग लगाएं। फिर मां के सामने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपासना करें। यदि संभव हो, नवरात्रि के सभी 9 दिनों तक यह उपाय करें, अवश्य लाभ होगा।
वीडियो: नवदुर्गा की पूजा से प्राप्त होनेवाले लाभ व सिद्धियां
सौभाग्य प्राप्ति के उपाय: नवरात्रि की चमत्कारी रात में घर के मुख्य द्वार पर लाल कुमकुम से स्वस्तिक, श्री या ॐ का निशान बनाएं, फिर एक चौमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय से जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।
विवाह में हो रहे विलंब का उपाय: नवरात्रि की रात पीले कपड़े में सिंदूर लगी सुपारी रखकर देवी को अर्पित कर दें और प्रार्थना करें, ‘हे माता रानी, कृपा कीजिए, विवाह की अड़चनों को दूर कीजिए।’
बता दें कि हिन्दू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन पूजा और उपासना के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में साधना से हर मनोकामना पूरी की जा सकती है। वहीं, यहां जो चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, उन्हें नवरात्रि के दौरान करना बेहद लाभकारी और शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
2 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
22 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines