---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024: नवरात्रि में 9 देवियों के साथ करें नवग्रहों की पूजा, धन-धान्य से भर जाएगा घर!

Navratri 2024: नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ हर दिन एक अलग देवी की पूजा के साथ संबंधित ग्रह की भी पूजा की जाती है। इस विशेष पूजा से देवी के आशीर्वाद के साथ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव भी समाप्त होते हैं। आइए जानते हैं, नवरात्रि में किस दिन किस देवी के साथ किस ग्रह की पूजा से लाभ होगा?

---विज्ञापन---

Navratri 2024: नवरात्रि महापर्व देवी दुर्गा को समर्पित एक बेहद महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस महापर्व के 9 दिनों के दौरान देवी माता के नौ विभिन्न रूपों की विधिवत पूजा की जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का बहुत महत्व है, क्योंकि ये नौ ग्रह मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। नवरात्रि के दिनों के अनुसार देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ नवग्रहों की पूजा से जीवन पर ग्रहों के प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है। यह व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है और घर धन-धान्य से भर जाता है। आइए जानते हैं, इस साल नवरात्रि कब से कब तक है और किस दिन किस देवी के साथ किस ग्रह की पूजा से लाभ होगा?

कब से कब तक है नवरात्रि 2024

सनातन पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर 2024 से होगा, जिसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के दिन होगा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का मुहूर्त प्रात: काल 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

नवरात्रि की देवियां और नवग्रह पूजा

नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग देवी की पूजा होती है और हर देवी की विशेषताएं और फल देने की शक्ति भिन्न-भिन्न है। इन देवियों का अलग-अलग ग्रह से संबंध जुड़ता है। आइए जानते हैं, किस दिन किस देवी के साथ किस ग्रह की पूजा से लाभ होता है?

---विज्ञापन---

मां शैलपुत्री

मां शैलपुत्री नवरात्रि की प्रथम देवी हैं, जो जीवन में नई शुरुआत, शांति और शक्ति का प्रतीक हैं। आपकी पूजा करने से शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है और सभी प्रकार के भय दूर होते हैं।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के प्रथम मां शैलपुत्री की पूजा कर राहु ग्रह का आह्वान उसके बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति शांत, धैर्यवान और साहसी बन जाता है।

---विज्ञापन---

मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान और तपस्या की देवी हैं। इनकी पूजा से व्यक्ति में ज्ञान, बुद्धि और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ बुध ग्रह की पूजा करने से व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, संचार कौशल के विकास के साथ संयम में वृद्धि होती है।

मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा शक्ति और शौर्य की देवी हैं, जिनकी पूजा से मन शांत होता है और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।

---विज्ञापन---

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटाकी पूजा के साथ चंद्रमा की पूजा करने से मन शांत रहता है, स्वभाव में शीतलता आती है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है।

मां कुष्मांडा

मां कुष्मांडा को सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी माना गया हैं, जिनकी आराधना से आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा के साथ सूर्य की आराधना करनी चाहिए। इससे व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शुभ ऊर्जा का विकास होता है।

मां स्कंदमाता

---विज्ञापन---

मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं, वे मातृत्व और संरक्षण की देवी हैं। आपकी पूजा से संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि होती है।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के साथ साहस, ऊर्जा और उत्साह के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

मां कात्यायनी

मां कात्यायनी क्रोध और शक्ति की देवी हैं, जिनकी पूजा से शत्रुओं का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के छठे दिन दिन मां कात्यायनी की पूजा के साथ शुक्र ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

मां कालरात्रि

मां कालरात्रि अज्ञान और तामस का नाश करने वाली देवी हैं, जिनकी पूजा से सभी प्रकार के भय और पापों से मुक्ति मिलती है।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के सातवें दिन दिन मां कालरात्रि की पूजा के साथ शनि ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

मां महागौरी

मां महागौरी शांति और शिव की देवी हैं, जिनकी आराधना से मन शांत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के आठवें दिन दिन मां महागौरी की पूजा के साथ केतु ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों की देवी हैं, जिनकी पूजा से सभी प्रकार के ज्ञान और सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

किस ग्रह की पूजा करें: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के साथ गुरु ग्रह बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vamana Jayanti 2024: धरती पर होता राक्षसों का राज, यदि विष्णु न लेते वामन अवतार, जानें रोचक कथा

ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 14, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola