Navratri 2024 Vastu Tips: नवरात्रि में इन 5 चीजों को लाने से देवी दुर्गा हो जाती हैं नाराज, लाने वाले को माता देती हैं सजा!

Navratri 2024 Vastu Tips: नवरात्रि में कुछ चीजों को घर में लाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को लाने से माता दुर्गा आपके घर में नहीं आतीं। चलिए जानते हैं कि किन 5 चीजों को लाने से देवी दुर्गा नाराज हो जाती हैं।

navratri 2024 maa durga bring these things for bad luck

navratri 2024 maa durga bring these things for bad luck

Navratri 2024 Vastu Tips: नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ और व्रत से जुड़े नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र‍ि के दौरान कुछ चीजें घर लाई जाएं तो देवी दुर्गा क्रोधित हो जाती हैं। चलिए जानते हैं किन 5 चीजों को नवरात्रि के दौरान घर लाना अशुभ माना जाता है?

विज्ञापन

1. शराब और मांस

शास्त्रों में बताया गया है कि हिन्दू धर्म में मांस और मदिरा का सेवन वर्जित है। फिर भी लोग इन दोनों का सेवन करते हैं। ऐसे में यदि नवरात्रि के दौरान कोई भी शराब या मांस घर लाता है या सेवन करता है तो माता रुष्ट हो जाती हैं। उस व्यक्ति को माता दुर्गा के क्रोध का शिकार होना पड़ता है। इसलिए यदि आप माता के क्रोध से बचना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान इन दोनों चीजों को भूलकर भी घर न लाएं।

विज्ञापन

2. पुराना सामान

नवरात्रि के दौरान पुराने, टूटे और फूटे हुए सामान को भी घर नहीं लाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। जहां नकारात्मकता होती है वहां माता कभी भी नहीं आती।

3. काले वस्त्र

शास्त्रों में काले रंग को शोक का प्रतीक कहा गया है। नवरात्रि को खुशी का पर्व माना जाता है। नवरात्रि के दौरान घर में माता दुर्गा वास करती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान भूलकर भी काले वस्त्र घर न लाएं। नवरात्रि के दौरान सफेद और पीले वस्त्र को लाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

4. लोहा

नवरात्रि के दौरान लोहे की वस्तुएं भी घर न लाएं। कहा जाता है कि लोहा भी घर में नकारात्मकता लाता है। नवरात्रि के दौरान लोहा लाना भी अशुभ माना जाता है।

5. कूड़ा

नवरात्रि में कूड़े को भी घर के अंदर लाना अशुभ माना गया है। घर में कूड़ा हो तो माता दुर्गा क्रोधित हो जाती हैं। नवरात्रि के दौरान रोज घर को जरूर साफ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ