What Not to Do During 9 Days Of Nautapa: ग्रहों के राजा सूर्य देव 25 जून 2026 को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा. इसके 9 दिन बाद यानी 2 जून 2026 को नौतपा खत्म होगा, लेकिन इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मान्यता है कि नौतपा के 9 दिनों में कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को भारी नुकसान हो सकता है. साथ ही शारीरिक व मानसिक हानि भी हो सकती है. चलिए जानते हैं नौतपा में वर्जित कामों के बारे में.
नौतपा में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
- शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को नौतपा में करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहता है.
- इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है.
- नौतपा के 9 दिन दोपहर के समय सोने से बचना चाहिए, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है.
- नौतपा में तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए. साथ ही इस दौरान बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है.
- इस दौरान काले, नीले और अन्य गहरे रंग के कपड़ों को पहनने से भी बचना चाहिए, अन्यथा तबीयत खराब हो सकती है.
- जो लोग नौतपा के 9 दिन ज्यादा तेल-मसाले या गरम भोजन करते हैं, उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही पितृ दोष लग सकता है.
- जो लोग नौतपा में तेल मालिश करवाते या करते हैं, उन्हें सिरदर्द और चक्कर आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
- नौतपा में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए.
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में कोयला और लकड़ी से बनी चीजों को दान में देने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके साथ कोई अशुभ घटना घट सकती है. साथ ही इन्हें खरीदने से बचें.
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: कब शुरू होगा नौतपा? इन 9 दिनों करें ये खास उपाय, सूर्यदेव की कृपा से दूर होगा पितृ दोष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
2 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines