Narmada Jayanti 2026: पुण्यदायिनी मां नर्मदा का प्राकट्योत्सव आज, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि

Narmada Jayanti 2026: पवित्र और पावन पुण्यदायिनी मां नर्मदा के जन्मदिवस माघ माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. आज माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती के तौर पर मनाया जा रहा है. चलिए नर्मदा जयंती के शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि के बारे में जानते हैं.

Narmada Jayanti 2026

Photo Credit- News24GFX

Narmada Jayanti 2026: पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती का पर्व होता है. आज यानी 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती है. मां नर्मदा को बेहद पवित्र नदी के रूप में पूजा जाता है. इसे शिव की पुत्री माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी एक बार अमरकंटक में कठोर तपस्या में लीन थे. उस समय उनके पसीने से नर्मदा का जन्म हुआ. पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा प्रकट हुई थी. इस दिन को मां नर्मदा का प्राकट्योत्सव के तौर पर मनाया जाता है.

विज्ञापन

नर्मदा जयंती शुभ मुहूर्त (Narmada Jayanti 2026 Shubh Muhurat)

आज 25 जनवरी को नर्मदा जयंती के दिन सुबह 5 बजकर 26 मिनट से सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सकते हैं. संभव को तो पवित्र नर्मदा में या किसी पवित्र नदी में स्नान करें. वरना आप घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें. मां नर्मदा की पूजा के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर को 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

नर्मदा जयंती व्रत-पूजा विधि (Narmada Jayanti 2026 Puja Vidhi)

नर्मदा जयंती पर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दें. आप पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें. आप स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें और इसके बाद अभिजित मुहूर्त में पूजा स्थल की सफाई कर मां नर्मदा की तस्वीर स्थापित करें. प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और मां नर्मदा का ध्यान करें. श्रद्धा भाव से मां नर्मदा को पुष्प, अक्षत, धूप-दीप अर्पित करें और फल और मिठाईयों का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ