Narasimha Jayanti 2024: भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से उनके चौथे अवतार भगवान नरसिंह हैं। इस अवतार में भगवान विष्णु ने आधा नर यानी मनुष्य और आधा सिंह का स्वरूप धारण किया है। यह भगवान विष्णु का एक उग्र और रौद्र रूप है, जो उन्होंने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए लिया था। इस रूप में उन्होंने हिरण्यकशिपु राक्षस का वध किया था। भगवान विष्णु का यह रूप इस बात की घोषणा करता है कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेगा और धर्म की हानि होगी, तब-तब वे धरती पर अवतार लेंगे।
नरसिंह जयंती कब है?
हिन्दू परंपरा में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के उपलक्ष्य में नरसिंह जयंती मनाई जाती है। मान्यतानुसार, यह विष्णु-अवतार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस साल नरसिंह जयंती 21 मई, 2024 को पड़ रही है। 21 मई को मंगलवार होने से इस साल की जयंती को साहस, आत्मविश्वास, वीरता और निष्ठा में वृद्धि करने वाला बताया जा रहा है।
नरसिंह जयंती पूजा मुहूर्त
जहां तक भगवान नरसिंह की पूजा और अनुष्ठान के लिए शुभ मुहूर्त की बात है, तो इस साल उनके भक्तों को उनकी पूजा के लिए 02 घण्टे 44 मिनट की अवधि का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। भगवान नरसिंह की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 मई की शाम में 4 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें: Chinnamasta Jayanti 2024: तंत्र-मंत्र की देवी छिन्नमस्ता की जयंती कब है? जानें महत्व और पौराणिक कथा
नरसिंह जयंती का महत्व
भगवदगीता में कहा गया है कि जब-जब धर्म का नाश होगा, धरती पर दुष्टों और अत्याचारियों का आतंक बढ़ेगा, तब-तब भगवान विष्णु अवतार लेकर दुष्टों का संहार करेंगे और धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान नरसिंह अवतार उनके इस घोषणा की पुष्टि करता है। नरसिंह जयंती धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश का प्रतीक है।
- यह जयंती भगवान विष्णु द्वारा अपने भक्तों की पुकार पर उनकी रक्षा करने का प्रतीक भी है। भगवान नरसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद को जलती आग से बचाया था और यह दिखाया कि वे कितने भक्त-वत्सल हैं।
- नरसिंह जयंती पर उनकी पूजा करने से व्यक्ति को उनकी सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। दुर्घटना होने के योग कट जाते हैं और आयु बढ़ती है।
- नरसिंह अवतार अहंकार का त्याग करने और ईश्वर पर निष्ठा रखने की प्रेरणा देती है। भगवान नरसिंह की पूजा से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन सिंक बन सकती है आर्थिक संकट का कारण, जानें रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines