हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Narak Chaturdashi 2026: कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व

Narak Chaturdashi 2026: दिवाली के पर्व से पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली के दिन यम का दीपक जलाया जाता है. आइये छोटी दिवाली की तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
नरक चतुर्दशी का पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है. (Photo Credit - AI)

Narak Chaturdashi 2026: दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दिवाली से पहले कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाते हैं इसे छोटी दिवाली के रूप में मनाते हैं. इस बार दिवाली से पहले नरक चतुर्दशी कब है? नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक जलाने के महत्व के बारे में जानते हैं.

कब है नरक चतुर्दशी 2026?

नरक चतुर्दशी तिथि का आरंभ 7 नवंबर 2026 शनिवार की दोपहर को 11 बजकर 47 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन 8 नवंबर 2026 दिन रविवार को दोपहर 11 बजकर 27 मिनट पर होगा. ऐसे में चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय 8 नवंबर को होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इसी दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी. बता दें कि, पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को रात के समय अमावस्या तिथि शुरू होने पर इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी. ऐसे में नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन पड़ रही है.

यम का दीपक जलाने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली यानी नरक चुतर्दशी के दिन यमराज की पूजा की जाती है. यमराज को मृत्यु का देवता माना जाता है. नरक चतुर्दशी पर यमराज का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति मिलती है. यम का दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है. आप यम का दीपक जलाने के बाद यमराज का ध्यान करते हुए घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: सुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी, यहां जानिए

यम दीपक जलाने का समय और विधि

छोटी दिवाली के अवसर पर यम दीपक जलाना चाहिए. छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर शाम को सूर्यास्त के बाद यम का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार के बाहर या घर की दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाएं. बता दें कि, दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है. इस दिशा में दीपक जलाना अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

आप शाम को प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) में मिट्टी का एक बड़ा दीपक लें. यम का दीपक जलाने के लिए चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. मिट्टी के बड़े दीपक में चार बत्तियां लगाएं और सरसों का तेल डालें. इसे घर की दक्षिण दिशा में रखकर जलाएं. आपको यम का दीपक जलाने के दौरान ‘मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह | त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||’ मंत्र का जाप करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रत्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola