Narad Jayanti 2024: आज है नारद जयंती, भूलकर न करें ये 5 काम

Narad Jayanti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, नारद जयंती आज मनाई जा रही है। ऐसे में कुछ नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नारद जयंती कब है, शुभ तिथि क्या, पूजा विधि क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए।

Narad Jayanti 2024
विज्ञापन

Narad Jayanti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग विधि-विधान से ब्रह्मर्षि नारद जी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन ही ब्रह्मर्षि नारद जी का जन्म हुआ था। आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारद जी को प्रथम पत्रकार भी माना गया है, क्यों यह हर समय तीनों लोकों की सूचना इधर से उधर पहुंचाने का काम करते थे।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 24 मई 2024 दिन शुक्रवार है। आज के दिन नारद मुनि जी की पूजा विधि-विधान से की जाएगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नारद जयंती पर पूजा करने का शुभ समय क्या है, पूजा विधि क्या है। साथ ही इस दिन क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

नारद जयंती पूजा मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, नारद जयंती ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत बीते कल यानी 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट से हो गई है और समाप्ति आज यानी 24 मई शाम 7 बजकर 24 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, नारद जयंती आज यानी 24 मई दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है।

नारद जयंती पूजा विधि

आज देवर्षि नारद जी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करें। सफाई करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। साथ ही अपने इष्ट देवी-देवता को मन में ध्यान करें। उसके बाद एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर नारद जी की मूर्ति का स्थापना करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद घी का दीपक जलाकर फल मिठाई का भोग लगाएं और  सुख-शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

नारद जयंती के दिन न करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में पर्व-त्योहार का दिन बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। आज नारद जयंती है। आज के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

1. आज के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. झूठ भी नहीं बोलने से बचें।

विज्ञापन

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सारे नियमों का पालन करने से मन की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

4. ज्योतिषियों के अनुसार, नारद जयंती के दिन किसी जिव जंतु को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है।

विज्ञापन

5. नारद जयंती के दिन मन में किसी भी प्रकार की चोरी का ख्याल न लाएं, यानी बुरी आदतों से दूर रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ