Why Is Asking for Salt Considered Inauspicious: खाने में नमक का होना बेहद जरूरी है. इसके बिना भोजन का असली स्वाद नहीं आ पाता है. हालांकि, कई बार खाने में नमक कम रह जाता है. ऐसे में व्यक्ति नमक मांगता है, जो कि धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं है. शास्त्रों में नमक मांगने को अशुभ माना गया है.
चलिए विस्तार से जानते हैं क्यों शास्त्रों में नमक मांगने को वर्जित माना गया है. साथ ही आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानने को मिलेगा.
क्यों नहीं मांगना चाहिए नमक?
वैदिक ज्योति शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह से है. यदि आप खाने के दौरान नमक मांगते हैं तो इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है, जिसके कारण आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. साथ ही सुख-साधनों में भी कमी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
क्यों ज्यादा नहीं खाना चाहिए नमक?
शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति बहुत ज्यादा नमक खाता है, उसकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर रहती है. ग्रह सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जिसके कमजोर होने से आत्मविश्वास में कमी आती है. साथ ही व्यक्ति खुलकर अपनी बातों को व्यक्त नहीं कर पाता है, बल्कि अंदर ही अंदर घुटता रहता है. इसके अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याएं अधिक होती हैं.
क्यों Waste नहीं करना चाहिए नमक?
जो लोग नमक को इधर-उधर फेंक देते हैं या थाली में झूठा उसे (नमक) छोड़ देते हैं, उन्हें कभी भी शुक्र ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त नहीं होती है. ऐसा करने से व्यक्ति न सिर्फ आर्थिक परेशानियों से तंग रहता है, बल्कि आएदिन अशुभ घटनाएं भी उसके साथ घटने लगती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 hr agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
5 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
7 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
15 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines