हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय, जीवन की मुश्किलों का होगा अंत, आएगी सुख-समृद्धि

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए उपायों को कर सकते हैं. आपको जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन उपायों से जीवन आसान होगा. आइये नाग पंचमी और इन उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Nag Panchami 2026

Nag Panchami 2026: सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि का आरंभ 16 अगस्त की शाम को 4 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 17 अगस्त की शाम को 5 बजे हो जाएगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का महत्व होता है. इसके साथ ही कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय भी कर सकते हैं. आइये नाग पंचमी के इन उपायों के बारे में जानते हैं.

कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय

चांदी के नाग-नागिन की पूजा – नाग पंचमी के दिन आप चांदी के नाग और नागिन की पूजा करें. आप चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा बनवा लें. इसके बाद कच्चे दूध और जल से नाग-नागिन का अभिषेक करें. इसके बाद इन्हें पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय को करने से कालसर्प दोष और राहुू-केतु के अशुभ प्रभाव से राहत मिलेगी.

रुद्राक्ष और मयूर पंख का उपाय – कालसर्प दोष और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव के कारण सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप रुद्राक्ष और मोर पंख का उपाय कर सकते हैं. आप 8 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं. आप घर के मंदिर में मोर पंख लगाएं. मोर को नाग का भक्षक माना जाता है. यह कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar Rashifal: राहु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से 3 राशियों को होगा भारी मुनाफा, करेंगे तरक्की

शिवलिंग जलाभिषेक – महादेव की कृपा प्राप्ति से कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत प्राप्त कर सकते हैं. नाग पंचमी के दिन शिव मंदिर जाएं और तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें. शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. इससे महादेव का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

नाग स्तोत्र का पाठ – कालसर्प दोष से मुक्ति और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए ‘श्री नवनाग स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए. आप श्री नवनाग स्तोत्र का पाठ करें.

श्री नवनाग स्तोत्र

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलं
शन्खपालं ध्रूतराष्ट्रं च तक्षकं कालियं तथा
एतानि नव नामानि नागानाम च महात्मनं
सायमकाले पठेन्नीत्यं प्रातक्काले विशेषतः
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत

विज्ञापन

ll इति श्री नवनागस्त्रोत्रं सम्पूर्णं ll

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: शरीर के इन अंगों पर तिल होता है बेहद अशुभ, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola