Naam se Jude Niyam: हिंदू धर्म में नामों का भी खास महत्व है. कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिन्हें लेना धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं होता है. साथ ही कुछ लोगों का नाम लेना भी वर्जित माना गया है. यदि व्यक्ति गलती से भी इन लोगों का नाम ले लेता है तो उसे महापाप लग सकता है. साथ ही देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं. चलिए जानते हैं उन पांच लोगों के बारे में, जिनका नाम लेना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है. साथ ही आपको इसके पीछे के कारण के बारे में पता चलेगा.
गुरु का नाम
शास्त्रों में बताया गया है कि गुरु यानी जिनसे आपने ज्ञान प्राप्त किया है, उनका कभी भी नाम नहीं लेना चाहिए. यदि आप उनका नाम लेते हैं तो इससे न सिर्फ उनका अपमान होगा, बल्कि उस ज्ञान का भी अनादर होगा जो आपको उनसे प्राप्त हुआ है.
खुद का नाम
स्वयं यानी खुद का नाम लेने से भी व्यक्ति को बचना चाहिए. यदि आप बार-बार अपना नाम लेते हैं तो इससे अहंकार का भाव आपके मन में उत्पन्न हो सकता है.
पति का नाम
पत्नी को कभी भी अपने पति का नाम नहीं लेना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पति का नाम लेने से उनकी उम्र कम होती है. साथ ही रिश्ता कमजोर होने लगता है.
बड़े भाई का नाम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने बड़े भाई का नाम नहीं लेना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
कंजूस व्यक्ति का नाम
शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप कंजूस व्यक्ति का नाम बार-बार लेते हैं तो उनके अवगुण आपके अंदर आ सकते हैं. इसलिए कंजूस व्यक्ति का नाम बार-बार लेने से बचना चाहिए. साथ ही ऐसे लोगों के बारे में न सोचें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं व पौराणिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.