---विज्ञापन---

Religion angle-right

Panchak 2026: जून के सबसे खतरनाक दिन कल से शुरू, जानें मृत्यु पंचक में क्या करें और क्या नहीं

Mrityu Panchak June 2026 Date: कल 6 जून 2026 से मृत्यु पंचक की शुरुआत हो रही है, जो कि 11 जून 2026 तक चलेगा. मृत्यु पंचक को काफी अशुभ माना जाता है, जिस दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकता है. चलिए जानें मृत्यु पंचक में कौन-कौन से कामों को करने से बचना चाहिए और क्या करें.

---विज्ञापन---

Mrityu Panchak June 2026 Date: हर महीने पंचक लगता है, जिसका प्रत्येक दिन अशुभ माना जाता है. जून में मृत्यु पंचक लग रहा है, जिसे हानिकारक व कष्टकारी माना गया है. जब भी शनिवार के दिन से पंचक की शुरुआत होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है, जो कि मृत्यु के समान दुर्घटना व परेशानियां पैदा करता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 6 जून 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट से मृत्यु पंचक का आरंभ हो रहा है, जो कि 11 जून 2026 की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. मृत्यु पंचक के ये दिन कई लोगों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक आदि समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

आइए अब जानें उन कार्यों के बारे में, जिन्हें मृत्यु पंचक के दौरान करने से बचना चाहिए. साथ ही आप उन कार्यों के बारे में जानेंगे, जिन्हें मृत्यु पंचक में करना शुभ होता है.

---विज्ञापन---

मृत्यु पंचक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • शादी, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, भूमि पूजन, नामकरण और हवन पूजा आदि शुभ कार्य मृत्यु पंचक के दौरान करने से बचना चाहिए, अन्यथा पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है.
  • मृत्यु पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए और न ही लकड़ी को खरीदना व बेचना चाहिए.
  • धन का लेन-देन भी मृत्यु पंचक के दौरान करना अशुभ होता है, अन्यथा व्यक्ति को धन हानि हो सकती है.
  • खरीदारी करना भी मृत्यु पंचक के दौरान शुभ नहीं होता है. खासकर, कीमती चीजों को खरीदने से बचना चाहिए.
  • किसी भी नए काम की शुरुआत मृत्यु पंचक के दौरान नहीं करनी चाहिए. इस दौरान नए कार्य के आरंभ करने का फल अच्छा नहीं मिलता है, बल्कि उसके कारण भविष्य में व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Dwidwadash Yog 2026: आज मंगल-शनि के 30° पर आने से मेष समेत 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बना द्विद्वादश योग

मृत्यु पंचक में कौन से शुभ कार्य करें?

  • मृत्यु पंचक के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है. इसके अलावा नाम व मंत्र जाप भी आप कर सकते हैं.
  • गाय, जरूरतमंद व्यक्ति और ब्राह्मणों को दान देना भी मृत्यु पंचक में शुभ होता है.

ये भी पढ़ें- Bhagyank Calculate: डेट ऑफ बर्थ से कैसे निकालें भाग्यांक? जानें मूलांक से कितना है अलग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jun 05, 2026 01:46 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola